
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की मेदिनीनगर इकाई द्वारा गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय की इकाई का सत्र 2025-26 के लिए प्रमंडलीय कार्यालय गणपति धर्मशाला में पूर्णगठन किया गया। इस अवसर पर संगठन की ओर से नई कार्यकारिणी की घोषणा सर्वसम्मति से की गई।
कॉलेज अध्यक्ष के रूप में किसलय दुबे को जिम्मेदारी सौंपी गई, वहीं कॉलेज उपाध्यक्ष पद पर मधुमिता कुमारी, प्रियांशु दुबे, विशाल कुमार एवं उमेश कुमार को मनोनीत किया गया। कॉलेज मंत्री का दायित्व चितेश पांडे को मिला, जबकि सह मंत्री के रूप में हर्ष राज पांडे, सचिन उपाध्याय और सूरज उपाध्याय का चयन हुआ।
विभाग प्रमुखों में राजनीतिक विज्ञान विभाग प्रमुख शैलू कुमार, जीव विज्ञान विभाग प्रमुख पिंटू दुबे, इतिहास विभाग प्रमुख सत्येंद्र यादव और भौतिकी विभाग प्रमुख हिमांशु तिवारी बनाए गए।
इस पूर्णगठन कार्यक्रम के दौरान चुनाव प्रभारी के रूप में उपस्थित प्रदेश सह मंत्री अभय वर्मा ने नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को बधाई दी और उन्हें अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की अपील की।
प्रदेश छात्रावास प्रमुख रामाशंकर पासवान ने महाविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि "महाविद्यालय के प्राचार्य केवल अपना कार्यकाल पूरा करने में लगे हुए हैं। छात्रों से अनावश्यक रूप से वसूली की जा रही है, लेकिन प्राचार्य इस पर चुप्पी साधे हुए हैं।" उन्होंने ABVP कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्राचार्य को उनकी निद्रा से जगाने का कार्य करें और छात्र हितों के लिए संघर्ष करें। इस मौके पर जिला संयोजक नितीश दुबे, नगर मंत्री विपिन यादव, सह मंत्री कौशल मिश्रा, राहुल चेरो, गोविंद मेहता और कार्यालय मंत्री उत्कर्ष तिवारी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- VIA
- Admin

-
02 Jun, 2025 68
-
01 Jun, 2025 251
-
01 Jun, 2025 84
-
31 May, 2025 72
-
31 May, 2025 273
-
27 May, 2025 215
-
24 Jun, 2019 5730
-
14 May, 2025 5729
-
26 Jun, 2019 5552
-
25 Nov, 2019 5416
-
22 Jun, 2019 5186
-
25 Jun, 2019 4805
FEATURED VIDEO

PALAMU

JHARKHAND

JHARKHAND

GARHWA

PALAMU

LATEHAR

PALAMU

PALAMU

PALAMU
