
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा और उनकी टीम को अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन और मुहर्रम इंतजामिया कमिटी द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह झामुमो कार्यालय में आयोजित किया गया जिसमें समाज के विभिन्न प्रमुख व्यक्तियों ने हिस्सा लिया और राजेंद्र प्रसाद सिन्हा की समाज सेवा की सराहना की।
इस अवसर पर अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन के सदस्य जिशान खान ने कहा, “राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने पलामू में एक नई दिशा दी है। उनकी सादगी और हसमुख मिजाज के कारण वे सभी समुदायों के बीच लोकप्रिय हैं। उनका स्वभाव ऐसा है कि हर कोई उन्हें अपना मानता है।” उन्होंने आगे कहा कि राजेंद्र सिन्हा की नेतृत्व क्षमता ने पलामू में झामुमो को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
मुस्लिम समाज के सदर मुस्तफा कमाल ने भी राजेंद्र प्रसाद सिन्हा और उनके साथियों को बधाई दी। उन्होंने कहा “आपकी और सन्नु सिद्दीकी की मेहनत का परिणाम है कि झामुमो का जनाधार पलामू में लगातार बढ़ता जा रहा है। यह झामुमो के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है।”
इस समारोह में पूर्व मोहर्रम इंतजामिया जर्नल इसराइल आजाद ने कहा कि डाल्टनगंज में झारखंड मुक्ति मोर्चा की पहचान अब राजेंद्र प्रसाद सिन्हा से जुड़ी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि राजेंद्र प्रसाद सिन्हा का समर्पण और मेहनत ही पार्टी की सफलता का कारण है।
सम्मान समारोह में अन्य उपस्थित व्यक्तियों ने भी राजेंद्र प्रसाद सिन्हा और उनकी टीम के प्रयासों को सराहा। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिशान खान, मुस्तफा कमाल, इसराइल आजाद, गुड्डू, मोनू राइन, अशगर हुसैन, नियाज़ अहमद, चांद और अन्य ने भी बधाई दी।
- VIA
- Admin

-
02 Jun, 2025 68
-
01 Jun, 2025 251
-
01 Jun, 2025 84
-
31 May, 2025 72
-
31 May, 2025 273
-
27 May, 2025 215
-
24 Jun, 2019 5730
-
14 May, 2025 5729
-
26 Jun, 2019 5552
-
25 Nov, 2019 5416
-
22 Jun, 2019 5186
-
25 Jun, 2019 4805
FEATURED VIDEO

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
