
मेदिनीनगर :– नकली मोबील (इंजन ऑयल) के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए प्रशासन और कंपनी प्रतिनिधियों की संयुक्त कार्रवाई जारी है। कैस्ट्रॉल कंपनी के आधिकारिक डिस्ट्रीब्यूटर आरके एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर रूपेश कुमार उर्फ सोनू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नकली मोबील के कारोबार में संलिप्त लोगों को चेतावनी दी है।
डिस्ट्रीब्यूटर ने बताया कि नकली मोबील के व्यापार से न सिर्फ कंपनी को नुकसान हो रहा है, बल्कि ग्राहकों को भी घटिया गुणवत्ता का उत्पाद बेचा जा रहा है, जिससे उनके वाहन को भारी क्षति पहुंच सकती है। नकली उत्पादों की पहचान करना आम ग्राहकों के लिए मुश्किल होता है, और यही कारण है कि कई लोग असली समझकर नकली मोबील खरीद लेते हैं।
छापेमारी में मिली बड़ी सफलता
कैस्ट्रॉल कंपनी के प्रतिनिधियों और प्रशासन की टीम ने हाल ही में पलामू प्रमंडल के कई स्थानों पर छापेमारी कर नकली मोबील की भारी खेप जब्त की। मेदिनीनगर में सिद्धराज इंटरप्राइजेज (प्रोपराइटर समीर सिन्हा), गढ़वा में एस के ऑटो (प्रोपराइटर रविंद्र कश्यप) और आकांक्षा ऑटो (प्रोपराइटर संजीव कुमार) के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में नकली मोबील बरामद किया गया।
डिस्ट्रीब्यूटर ने कहा कि नकली मोबील का अवैध व्यापार तेजी से फैल रहा है और यह एक बड़े बाजार का रूप लेता जा रहा है। अधिक मुनाफे के लालच में कुछ कारोबारी नकली उत्पाद बेच रहे हैं, जिससे ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी हो रही है।
ग्राहकों और डीलरों के लिए चेतावनी
कैस्ट्रॉल डिस्ट्रीब्यूटर रूपेश कुमार उर्फ सोनू ने सभी डीलरों और ग्राहकों से अपील की है कि वे केवल अधिकारिक डिस्ट्रीब्यूटर से ही मोबील खरीदें। सस्ते दामों के लालच में आकर नकली मोबील खरीदने से बचें, क्योंकि इससे न केवल इंजन की कार्यक्षमता पर असर पड़ेगा, बल्कि वाहन को भी गंभीर नुकसान हो सकता है।
प्रशासन की सक्रियता की सराहना करते हुए डिस्ट्रीब्यूटर ने कहा कि इस प्रकार की छापेमारी से ईमानदारी से व्यापार करने वालों का मनोबल बढ़ेगा और बाजार में पारदर्शिता बनी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नकली मोबील बेचने वालों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी संभव है।
- VIA
- Admin

-
06 Jun, 2025 24
-
06 Jun, 2025 50
-
05 Jun, 2025 30
-
02 Jun, 2025 112
-
01 Jun, 2025 303
-
01 Jun, 2025 110
-
14 May, 2025 5744
-
24 Jun, 2019 5741
-
26 Jun, 2019 5565
-
25 Nov, 2019 5427
-
22 Jun, 2019 5201
-
25 Jun, 2019 4812
FEATURED VIDEO

LATEHAR

GARHWA

PALAMU

COUNTRY

PALAMU

PALAMU

LATEHAR

PALAMU

PALAMU
