
सतबरवा प्रखंड के विभिन्न गांवों, टोले और विद्यालयों में मां सरस्वती की पूजा पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। इसी क्रम में हलुमाड़ गांव के सखुआ टाड़ टोला में सोमवार को माता सरस्वती के एक भव्य मंदिर की स्थापना की गई। इस विशेष अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ माता की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
मंदिर स्थापना के इस पावन अवसर पर गांव के श्रद्धालु और विद्वान आचार्य उपस्थित रहे, जिन्होंने मंत्रोच्चारण और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। कार्यक्रम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्ति एवं आध्यात्मिकता का अद्भुत माहौल बना रहा।
इस अवसर को और अधिक पावन बनाने के लिए मानस विदुषी नीता भारती ने श्री राम कथा का प्रवचन किया। उन्होंने मां सरस्वती की महिमा और ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपनी ओजस्वी वाणी से उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया। उनके प्रवचन से श्रद्धालुओं ने ज्ञान, भक्ति और आस्था का अनुपम संगम अनुभव किया।
इस शुभ आयोजन में सियाराम विश्वकर्मा, विजय अकेला सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग, ग्रामीण और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मां सरस्वती के मंदिर स्थापना को एक ऐतिहासिक क्षण बताते हुए इसे गांव के विकास और शिक्षा क्षेत्र में उन्नति का प्रतीक बताया।
- VIA
- Admin

-
06 Jun, 2025 26
-
06 Jun, 2025 53
-
05 Jun, 2025 33
-
02 Jun, 2025 115
-
01 Jun, 2025 303
-
01 Jun, 2025 110
-
14 May, 2025 5744
-
24 Jun, 2019 5742
-
26 Jun, 2019 5566
-
25 Nov, 2019 5429
-
22 Jun, 2019 5201
-
25 Jun, 2019 4815
FEATURED VIDEO

LATEHAR

GARHWA

PALAMU

PALAMU

LATEHAR

PALAMU

PALAMU

LATEHAR

PALAMU
