
शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने गुरुवार को लेस्लीगंज प्रखंड के जगतपुरवा मोड़ पर नवनिर्मित हार्वर्ड इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन किया। फीता काटकर शुभारंभ करने से पहले मंत्री ने युगांबर दीक्षित की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक अवधेश शुक्ला और अन्य गणमान्य लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।
मंच पर उपस्थित होकर मंत्री ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज की शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो समाज के हर वर्ग, हर धर्म और हर जाति को समान रूप से आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करे। उन्होंने मानव धर्म पर जोर देते हुए कहा, "शिक्षा का उद्देश्य ऐसा होना चाहिए कि बच्चे बड़े होकर एकता, सहयोग और मानवता का संदेश फैलाएं।"
अपने संबोधन में मंत्री ने समाज के राजनीतिक दृष्टिकोण पर भी ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा, "लोगों को हर क्षेत्र में श्रेष्ठ चाहिए, लेकिन जब प्रतिनिधि चुनने की बात आती है, तो अशिक्षित लोगों को चुन लिया जाता है। ऐसे में समाज का विकास कैसे संभव है?"
कार्यक्रम में पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रूद्र शुक्ला, लाल सूरज, अरुण सिंह, और लक्ष्मण जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
- VIA
- Admin

-
07 Jun, 2025 111
-
07 Jun, 2025 10
-
06 Jun, 2025 33
-
06 Jun, 2025 61
-
05 Jun, 2025 37
-
02 Jun, 2025 117
-
14 May, 2025 5747
-
24 Jun, 2019 5744
-
26 Jun, 2019 5568
-
25 Nov, 2019 5430
-
22 Jun, 2019 5202
-
25 Jun, 2019 4817
FEATURED VIDEO

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
