
डालटनगंज स्थित आकाशवाणी और दूरदर्शन परिसर में पलामू प्रमंडल के कलाकारों ने भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम का आयोजन पलामू जिला लोक कला संस्कृति मंच के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय कलाकार शामिल हुए।
पलामू जिला लोक कला संस्कृति मंच के अध्यक्ष एवं आकाशवाणी दूरदर्शन के वरिष्ठ कलाकार शिशिर कुमार शुक्ला के नेतृत्व में सभी कलाकारों ने मंत्री महोदय के समक्ष अपनी मांगों को रखा। इन मांगों में मुख्य रूप से डालटनगंज आकाशवाणी और दूरदर्शन केंद्र से पुनः नियमित कार्यक्रमों के प्रसारण की अपील की गई।
मंत्री महोदय ने सभी कलाकारों की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि बहुत जल्द डालटनगंज आकाशवाणी और दूरदर्शन से कार्यक्रमों का प्रसारण शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी कलाकार इस विषय में चिंता न करें और अपनी कला के माध्यम से क्षेत्र की संस्कृति को समृद्ध बनाने में योगदान देते रहें।
श्री शिशिर कुमार शुक्ला ने कहा कि यह ऐतिहासिक पहल पलामू क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और इसके लिए हम सभी कलाकार पलामू के लोकप्रिय सांसद श्री विष्णु दयाल राम जी के आभारी हैं, जिनके अथक प्रयासों से यह संभव हुआ।
कार्यक्रम में शामिल प्रमुख कलाकार
इस अवसर पर पलामू प्रमंडल के जाने-माने कलाकार और लोक संस्कृति से जुड़े लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें शिवकुमार चौधरी, लल्लू लाल मिश्रा, नागेंद्र सिंह, कमलेश सिंह, वचन देवराम, राम श्याम बंधु, उपेंद्र तिवारी, राकेश रंजन दुबे, रामबोला बम, तुलसीराम, सुनील कुमार रवि, भूपेश कुमार शर्मा, अमन शुक्ला, रूपेश कुमार दुबे, प्रमोद ठाकुर, मुकेश कुमार तिवारी, दीपक दीवाना, अभय कुमार द्विवेदी, व्यास कमलेश चौरसिया, सुजीत कुमार, प्रेम गिरी, विभूति गिरी, शिवराम ब्यास, वीरेंद्र कुमार, दयानंद तिवारी, दीपक पांडे, उमेश कुमार, विजय विश्वकर्मा, चंदेश्वर भारती, पुरुषोत्तम ब्यास, विजय पासवान, राजू कुमार, उपेंद्र कुमार ब्यास, चंदन विश्वकर्मा, राहुल सिन्हा, मनोज ठाकुर, सुबाष साह, संतोष सिंह (जोड़ी वादक), रामनरेश शुक्ला आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
पलामू की कला और संस्कृति को मिलेगी नई पहचान
इस पहल से स्थानीय कलाकारों में उत्साह का माहौल है। कलाकारों ने उम्मीद जताई कि आकाशवाणी और दूरदर्शन से कार्यक्रमों के पुनः प्रसारण से न केवल पलामू की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने में मदद मिलेगी, बल्कि नए कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
- VIA
- Admin

-
07 Jun, 2025 118
-
07 Jun, 2025 14
-
06 Jun, 2025 34
-
06 Jun, 2025 62
-
05 Jun, 2025 37
-
02 Jun, 2025 118
-
14 May, 2025 5750
-
24 Jun, 2019 5744
-
26 Jun, 2019 5568
-
25 Nov, 2019 5430
-
22 Jun, 2019 5203
-
25 Jun, 2019 4817
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
