
शहर के रेडमा स्थित ठाकुरबाड़ी में श्रीमत भागवत कथा के छठे दिन कथा व्यास वृंदावन से पधारी स्तुति दीदी जी ने श्रीकृष्ण और रुकमणी के विवाह की अमृत वर्षा का श्रद्धालुओं को रसपान कराया. श्रीमद् भागवत कथा के दौरान बीच बीच में सुंदर-सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई. श्रीमद् भागवत कथा का छठे दिन सर्वप्रथम कथा वाचक द्वारा श्रीमद् भागवत कथा की गणेश वंदना विधि विधान से शुभारंभ कराया. छठे दिन कथा में भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य रास लीला का वर्णन किया. कथा वाचक स्तुति दीदी ने कहा कि भगवान की महारास लीला इतनी दिव्य है कि स्वयं भोलेनाथ उनके बाल रूप के दर्शन करने के लिए गोकुल पहुंच गए. मथुरा गमन प्रसंग में अक्रूर जी भगवान को लेने आए. जब भगवान श्रीकृष्ण मथुरा जाने लगे समस्त ब्रज की गोपियां भगवान कृष्ण के रथ के आगे खड़ी हो गई. कहने लगी हे कन्हैया जब आपको हमें छोड़कर ही जाना था तो हम से प्रेम क्यों किया. गोपी उद्धव संवाद, श्री कृष्ण एवं रुकमणी विवाह उत्सव पर मनोहर झांकी प्रस्तुत की गई. भगवान श्री कृष्ण रुकमणी जी के समस्त श्रद्धालु भक्तजनों ने शादी का आंनद लिया. वही कमिटी के अध्यक्ष अजय तिवारी उर्फ प्रधान जी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से हमारी धरती धन्य हो जाति हैं. आज नए युग के युवा अध्यात्म से दूर होते जा रहे है पर उन्हें अपनी संस्कृति से दूर नही होना चाहिए। अध्यक्ष अजय तिवारी ने कहा कि सतयुग में बहुत तप के बाद भगवान के दर्शन होते थे पर आज कलयुग में नाम मात्र से भगवान मिल जाते है। मौके पर संरक्षक विजय तिवारी, मीडिया प्रभारी नितेश तिवारी, ललन तिवारी, सुनील तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, जुगल तिवारी, सत्येंद्र तिवारी, रवि सांगा, अखिलेश तिवारी, मनोज तिवारी, बसंत तिवारी, संदीप विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा, अशवनी दुबे, कुणाल तिवारी, प्रेमकमल तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
- VIA
- Admin

-
07 Jun, 2025 129
-
07 Jun, 2025 23
-
06 Jun, 2025 34
-
06 Jun, 2025 63
-
05 Jun, 2025 38
-
02 Jun, 2025 119
-
14 May, 2025 5750
-
24 Jun, 2019 5745
-
26 Jun, 2019 5568
-
25 Nov, 2019 5430
-
22 Jun, 2019 5204
-
25 Jun, 2019 4817
FEATURED VIDEO

GARHWA

PALAMU

GARHWA

LATEHAR

PALAMU

JHARKHAND

JHARKHAND

PALAMU

JHARKHAND
