
महागठबंधन के प्रत्याशी के. एन त्रिपाठी के पक्ष में आज झामुमो के युवा नेता व इंडियन रोटी बैक के झारखंड प्रदेश को-ऑर्डिनेटर दीपक तिवारी एवं संत मेरियम स्कूल के निदेशक एवं माटी कला बोर्ड के सदस्य व झामुमो नेता अविनाश देव ने डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। दीपक तिवारी एवं अविनाश देव ने सदर प्रखंड के चियांकी पंचायत, सुआ पंचायत, कौड़िया और पोलपोल पंचायत एवं भीमगढ़ा, पुराना टोला, पीपरडीह, बखारी, भुसड़िया, नउवा ढोड़ आदि विभिन्न गांव-टोला में घर-घर घूमकर जनसंपर्क अभियान चलाते हुए महागठबंधन के प्रत्याशी के. एन त्रिपाठी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क अभियान के दौरान दीपक तिवारी, अविनाश देव एवं उनके समर्थकों ने ग्रामीणों के साथ बैठक भी की। युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों से मुलाकात की। उनकी समस्याओं को सुना और झारखंड सरकार एवं महागठबंधन के विकास का विजन से अवगत कराया।
दीपक तिवारी ने कहा कि के. एन त्रिपाठी मंत्री रहे हैं, उनका विकास का विजन है। हमेशा से विकास के लिए क्षेत्र में सक्रिय भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र में बदलाव जरूरी है। क्षेत्र में बदलाव क्यों जरूरी है? इसके लिए लोगों का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षो से क्षेत्र में न तो शिक्षा और न ही स्वास्थ्य की व्यवस्था न ही रोजगार का सृजन हुआ। लोग पलायन करने पर मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए जनता का एक-एक वोट इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशी के. एन त्रिपाठी को दें। उनके हाथ छाप पर वोट देकर विजयी बनायें।
झामुमो नेता अविनाश देव ने कहा कि के. एन त्रिपाठी अनुभवी प्रत्याशी हैं। क्षेत्र के लोगों को उनकी जरूरत है। विधानसभा में गरीबों का आवाज बुलंद करते रहे हैं। जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए आगे रहते हैं। हर तरह से लोगों की मदद करते हैं। इसलिए इस चुनाव में के. एन त्रिपाठी को मदद करें और अपना कीमती वोट देकर उन्हें विजयी बनायें।
दीपक तिवारी एवं अविनाश देव के साथ उनके सैकड़ों समर्थक एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।
- VIA
- Admin

-
07 Jun, 2025 143
-
07 Jun, 2025 32
-
06 Jun, 2025 38
-
06 Jun, 2025 69
-
05 Jun, 2025 40
-
02 Jun, 2025 121
-
14 May, 2025 5753
-
24 Jun, 2019 5747
-
26 Jun, 2019 5570
-
25 Nov, 2019 5432
-
22 Jun, 2019 5206
-
25 Jun, 2019 4819
FEATURED VIDEO

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

GARHWA
