
मेदिनीनगर: पलामू के व्यापारियों और आम जनता का एक सपना साकार हो गया है। माननीय सांसद विष्णु दयाल राम की अथक प्रयासों के चलते पलामू को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिली है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आनंद शंकर ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से यहां के लोगों की यह मांग थी कि पलामू से भी वंदे भारत जैसी अत्याधुनिक ट्रेन चले। यह सपना अब साकार हो गया है, जिसके लिए चैंबर के सभी सदस्य सांसद विष्णु दयाल राम को बधाई देते हैं।
चैंबर अध्यक्ष ने बताया कि यह ट्रेन 15 तारीख को जमशेदपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की जाएगी। यह ट्रेन सुबह 5:30 बजे जमशेदपुर से चलकर 10:42 बजे डाल्टनगंज पहुंचेगी और 3:55 बजे पटना जंक्शन पर समाप्त होगी। प्रारंभ में यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी, लेकिन भविष्य में इसे प्रतिदिन चलाने की योजना है।
आनंद शंकर ने यह भी जानकारी दी कि सांसद ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही बनारस के लिए भी वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत होगी। इसके साथ ही, मेदिनीनगर को हवाई सेवा से जोड़ने की संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं, जिससे क्षेत्र का विकास और तेज होगा।
चैंबर के महामंत्री इंद्रजीत सिंह डिंपल ने बैठक का संचालन किया, जिसमें बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।
- VIA
- Admin

-
13 May, 2025 63
-
13 May, 2025 118
-
13 May, 2025 14
-
12 May, 2025 416
-
10 May, 2025 348
-
09 May, 2025 90
-
24 Jun, 2019 5641
-
26 Jun, 2019 5467
-
25 Nov, 2019 5335
-
22 Jun, 2019 5093
-
25 Jun, 2019 4727
-
23 Jun, 2019 4368
FEATURED VIDEO

GARHWA

PALAMU

LATEHAR

PALAMU

PALAMU

LATEHAR

PALAMU

JHARKHAND

GARHWA
