
रिपोर्ट :– रूपेश कुमार
पांकी:– पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पांकी थाना पुलिस ने एनजीटी (राष्ट्रीय हरित अधिकरण) द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद बालू का अवैध परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई अहले सुबह मंझौली गांव के पास की गई, जहां पुलिस ने बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा।
गिरफ्तार ट्रैक्टर चालक की पहचान नवडीहा निवासी ललन बैठा के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया है। इस मामले में पांकी थाना प्रभारी उत्तम तिवारी ने बताया कि एनजीटी द्वारा बालू के उत्खनन और परिवहन पर रोक है, फिर भी अवैध रूप से यह कार्य जारी है। पुलिस ने वाहन मालिक की पहचान की कोशिशें जारी रखी हैं और ट्रैक्टर मालिक व चालक के विरुद्ध कांड संख्या 117/24 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
- VIA
- Admin

-
07 Jun, 2025 160
-
07 Jun, 2025 38
-
06 Jun, 2025 44
-
06 Jun, 2025 76
-
05 Jun, 2025 45
-
02 Jun, 2025 125
-
14 May, 2025 5756
-
24 Jun, 2019 5750
-
26 Jun, 2019 5572
-
25 Nov, 2019 5435
-
22 Jun, 2019 5209
-
25 Jun, 2019 4821
FEATURED VIDEO

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU
