
मेदिनीनगर: गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक नितीश दुबे के नेतृत्व में प्राचार्य के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन महाविद्यालय में स्नातक के विभिन्न विभागों में खाली पड़ी सीटों पर नामांकन न लिए जाने को लेकर किया गया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि कॉलेज प्रशासन की लापरवाही और प्राचार्य के ढुलमुल रवैये के कारण कई छात्र-छात्राएं नामांकन से वंचित रह गए हैं।
विरोध के बाद कॉलेज प्रशासन को मजबूर होकर खाली सीटों पर नामांकन के लिए दो दिनों का अतिरिक्त समय देना पड़ा। इस मौके पर उपस्थित परिषद के नगर सह मंत्री कौशल मिश्रा ने कहा कि वर्तमान प्राचार्य के गैर-जिम्मेदाराना रवैये के चलते छात्रों को नामांकन से वंचित रहना पड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्राचार्य के आने के बाद से कॉलेज की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है और अगर उन्होंने अपनी कार्य प्रणाली में सुधार नहीं किया तो परिषद विश्वविद्यालय प्रशासन से प्राचार्य को हटाने की मांग करेगा।
प्रदर्शन में ABVP के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल थे, जिनमें राष्ट्रीय प्रादेशिक विश्वविद्यालय सहसंयोजक विनीत पांडे, नगर मंत्री विपिन यादव, सह मंत्री राहुल कुमार चेरो, कार्यालय मंत्री उत्कर्ष तिवारी, राहुल कुमार दीक्षित, राजन कश्यप, विभब कुमार, प्रिया दुबे आदि प्रमुख थे। सभी कार्यकर्ताओं ने एक सुर में महाविद्यालय प्रशासन के रवैये की कड़ी आलोचना की और छात्रों के हित में उचित कदम उठाने की मांग की।
- VIA
- Admin

-
13 May, 2025 3
-
12 May, 2025 381
-
10 May, 2025 343
-
09 May, 2025 88
-
09 May, 2025 322
-
09 May, 2025 118
-
24 Jun, 2019 5641
-
26 Jun, 2019 5466
-
25 Nov, 2019 5334
-
22 Jun, 2019 5093
-
25 Jun, 2019 4726
-
23 Jun, 2019 4368
FEATURED VIDEO

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU
