
झामुमो नेता अभिषेक सिंह अपनी टीम के साथ धनबाद के मुनीडीह में हुई जनसभा में शामिल हुए और धनबाद के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क कर अनुपमा सिंह जी के लिए समर्थन भी मांगा। इस जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री श्री मिथिलेश ठाकुर जी और इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी अनुपमा सिंह भी शामिल थी। जनसभा को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री मिथिलेश ठाकुर जी ने कहा "तानाशाही और नफरती ताकतों के विरुद्ध धनबाद की जनता एकजुट होकर श्रीमती अनुपमा सिंह जी को विजयी बनाकर इंडिया गठबंधन को मजबूत करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। नफरत की राजनीति का अंत निकट है। झारखंड की जनता भाजपा से, अपने नेता हेमंत सोरेन जी को षडयंत्र कर जेल भेजने का बदला वोट से लेगी।" अभिषेक सिंह ने जनसंपर्क के दौरान लोगों से अनुपमा सिंह से समर्थन मांगते हुए कहा "धनबाद एक तरह से झारखंड की आर्थिक राजधानी है, ढुल्लू महतो जैसे माफिया अगर धनबाद के सांसद बन जाते हैं तो धनबाद के लोगों का जीवन कष्टप्रद हो जाएगा। ऐसे लोगों को राजनीति से दूर करने का मौका धनबाद की जनता को मिला है। अनुपमा सिंह जी एक साफ छवि की शिक्षित महिला हैं, धनबाद का नेतृत्व पढ़ी लिखी महिला करती है तो यहां का विकास काफी तेजी से होगा। झरिया का मामला भी अनुपमा सिंह जी ही सुलझा सकती हैं।" साथ ही माननीय मंत्री श्री मिथिलेश ठाकुर जी ने मुनीडीह की जनता से वादा किया की जल्द ही उनकी पानी की सभी समस्याओं का भी निदान होगा। माननीय मंत्री जी ने ये भी कहा की आज झारखंड में झारखंडी मानसिकता और झारखंडी हित की सरकार है।
- VIA
- Admin

-
07 Jun, 2025 162
-
07 Jun, 2025 47
-
06 Jun, 2025 46
-
06 Jun, 2025 78
-
05 Jun, 2025 46
-
02 Jun, 2025 125
-
14 May, 2025 5756
-
24 Jun, 2019 5750
-
26 Jun, 2019 5572
-
25 Nov, 2019 5435
-
22 Jun, 2019 5209
-
25 Jun, 2019 4821
FEATURED VIDEO

JHARKHAND

GARHWA

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA
