
पलामू :- झारखंड की चर्चित लोकसभा की चतरा सीट मानी जाती है। इस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी से इस बार एक दर्जन से अधिक नेता और कार्यकर्ता अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। उन दावेदारों में मेदिनीनगर के निवर्तमान उप मेयर राकेश कुमार सिंह (मंगल सिंह) के नाम की चर्चा चारों ओर सुनी जा रही है और इसके वे प्रबल दावेदार माने जा रहे है । श्री मंगल सिंह अभी निवर्तमान उप मेयर भाजपा के काफी पुराने और प्रभावशाली नेताओं में माने जाते हैं। यह भाजपा के विभिन्न पदों को सुशोभित कर चुके हैं। मंगल सिंह चतरा लोकसभा क्षेत्र का लगातार भ्रमण भी कर रहे हैं। चतरा लोस क्षेत्र के सभी विधानसभा इलाके में इनकी अच्छी पकड़ है। चतरा लोकसभा अंतर्गत आने वाले लातेहार, पलामू और चतरा जिले में पार्टी के कार्यक्रमों में इनकी भागीदारी देखी जाती है।मंगल सिंह को चतरा लोकसभा सीट का बीजेपी का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। विगत कई वर्षों में चतरा लोकसभा क्षेत्र में उनकी सक्रियता लोकसभा टिकट की दावेदारी को पूरी तरह से पुख्ता करता है। पार्टी के विशेष सूत्रों की माने तो श्री मंगल सिंह जी की पकड़ चतरा लोकसभा अंतर्गत आने वाले पांकी,चतरा,मनिका,चंदवा,लातेहार,बालूमाथ, सिमरिया आदि क्षेत्रो में भी जबरदस्त है और साथ ही पलामू जिले में काफी मजबूत है। मंगल सिंह संगठन के दायित्व और कार्यों के प्रति उनकी निष्ठा उन्हें चतरा लोकसभा सीट से उम्मीदवार के रूप में देखा जा सकता है। क्योंकि मंगल सिंह की पकड़ स्थानीय राजनीतिक क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश और राष्ट्रीय संगठन में भी मजबूत मानी जाती है। पिछले कई माह से मंगल सिंह का लगातार दिल्ली का दौरा से कयास लगाया जा रहा है कि इस बार चतरा से प्रबल दावेदार के रूप में मंगल सिंह दमखम लगाए हुए हैं।
- VIA
- Admin

-
07 Jun, 2025 168
-
07 Jun, 2025 53
-
06 Jun, 2025 46
-
06 Jun, 2025 79
-
05 Jun, 2025 46
-
02 Jun, 2025 125
-
14 May, 2025 5758
-
24 Jun, 2019 5750
-
26 Jun, 2019 5574
-
25 Nov, 2019 5436
-
22 Jun, 2019 5209
-
25 Jun, 2019 4821
FEATURED VIDEO

PALAMU

JHARKHAND

JHARKHAND

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA
