
मेदिनीनगर:– पलामू में महिलाओं पर बढ़ते अपराध बलात्कार के खिलाफ पलामू भाजपा महिला मोर्चा ने स्थानीय छह मुहान चौक पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। पुतला दहन के दौरान जिलाध्यक्ष सीटू गुप्ता ने कहा कि राज्य की भ्रष्ट हेमंत सरकार में महिलाएं असुरक्षित हैं प्रत्येक दिन प्रदेश के किसी न किसी शहर या गांव में महिलाओं एवं बच्चियों के साथ दुष्कर्म गैंग रेप हत्या की घटनाएं होती रह रही है, सरेआम अपराधी बिना भय के घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। एक दिन पहले ही मेदिनीनगर में महिला के साथ गैंग रेप की घटना घटी है रक्षक ही भक्षक बनकर अपराधियों वाला काम कर रहे हैं इस घटना की जितनी भी भर्त्सना एवं निंदा की जाए कम है। प्रदेश प्रवक्ता लवली गुप्ता ने कहा कि हेमंत सरकार में राज्य की गिरती विधि व्यवस्था से लोगों में असुरक्षा कि भावना है आए दिन हत्या बलात्कार की घटनाएं आम हो गई है महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की घटनाएं चिंताजनक है निकम्मी भ्रष्ट हेमंत सरकार सोई हुई है। शहर में दिन के उजाले में महिला के साथ हुई बलात्कार की घटना ने झकझोर दिया है। पुतला दहन कार्यक्रम में सरिता सिन्हा, रेखा देवी, राजलक्ष्मी तिवारी, अनुप्रिया पांडे, सहित दर्जनों महिलाएं शामिल थी।
- VIA
- Admin

-
12 May, 2025 350
-
10 May, 2025 337
-
09 May, 2025 85
-
09 May, 2025 317
-
09 May, 2025 114
-
09 May, 2025 90
-
24 Jun, 2019 5639
-
26 Jun, 2019 5464
-
25 Nov, 2019 5332
-
22 Jun, 2019 5090
-
25 Jun, 2019 4724
-
23 Jun, 2019 4366
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

LATEHAR

PALAMU

GARHWA
