मेदीनीनगर:– अयोध्या जन्म भूमि मंदिर से प्राप्त पूजित अक्षत का एक कलश आज शिव शक्ति मंदिर, सुदना, मेदनीनगर से बैरिया चौक स्थित हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए समारोह पूर्वक ले जाया गया।
छः मुहान स्थित काली मंदिर में श्रद्धालुओं के पूजा अर्चना के लिए रखा हुआ अक्षत कलश को कोयल नदी किनारे शिवाला घाट मंदिर, मेदनी नगर में श्रद्धालुओं के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए रखा जाएगा। दोनों पूजित अक्षत कलश को फिर कल किसी दूसरे मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए रखवाया जायेगा।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद जिला सेवा प्रमुख गोपाल तिवारी, जिला समरसता प्रमुख पप्पू लाठ, जिला बजरंग दल संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता, जिला बलो पासना प्रमुख विकाश कश्यप, अविनाश राजा, नगर अध्यक्ष दीपक प्रसाद, नगर बजरंग दल सह संयोजक दिलीप गिरी, सम्मानित कार्यकर्ता रमाशंकर प्रसाद, रवि तिवारी, राजा जी, मनीष जी, महेश जी उर्फ लालटू जी, राकेश सिंह, युवा समाज सेवी संजय वर्मन, प्रकाश विश्वकर्मा, बुटाली जी, आदि की सहभागिता रही।
- VIA
- Admin
-
02 May, 2024 269
-
29 Apr, 2024 210
-
29 Apr, 2024 160
-
26 Apr, 2024 141
-
19 Apr, 2024 468
-
16 Apr, 2024 588
-
26 Jun, 2019 4172
-
25 Nov, 2019 4124
-
24 Jun, 2019 3991
-
22 Jun, 2019 3590
-
25 Jun, 2019 3391
-
23 Jun, 2019 3278