
मेदिनीनगर :- हर धार्मिक कार्यक्रम का उद्देश्य मानवता, इंसानियत, सामाजिकता को बढ़ावा देना होता है। महायज्ञ में सनातन धर्म की ध्वजा लहरा कर धर्मरक्षक गुरू पाण्डेय ने सेवादारी का नया स्वरूप दिखाया है। ये बातें कहीं पलामू के सेवादार दीपक तिवारी ने। जब इंडियन रोटी बैंक के प्रदेश कार्यालय में आमंत्रित करने पहुंचे महायज्ञ समिति के मुख्य संरक्षक अर्जुन पाण्डेय उर्फ गुरु पाण्डेय को गणेश जी की मूर्ति, शॉल एवं फूल माला से सम्मानित किया। वहीं महायज्ञ समिति के अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी समेत पदाधिकारी सदस्यों एवं मौजूद आगंतुकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। और समस्त सनातन समाज को महायज्ञ में बढ़चढ़ कर सम्मिलित होने का आह्वान किया। इंडियन रोटी बैंक के राष्ट्रीय उप-प्रभारी ने बताया कि विप्र परिवार हमेशा से समाज का मार्गदर्शक रहा है, जाति-पाति में बंटी कुव्यवस्था को गुरु पाण्डेय ने धराशायी करने का काम किया है। जिसके लिए गुरु पाण्डेय संरक्षित राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी, झारखंड प्रदेश की पूरी टीम की प्रशंसा जितनी की जाए कम है। श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा का राष्ट्रीय स्तर का आयोजन बिना चंदा के किए जाने पर दीपक तिवारी ने युवा वाहिनी परिवार को ऐतिहासिक बताया। साथ ही अपील करते हुए बताया कि पलामू का नाम भारत के पटल पर लहराने के लिए हम सभी एकजुट होकर भविष्य का नवनिर्माण करें।
मौके पर महायज्ञ समिति के मुख्य संरक्षक गुरु पाण्डेय ने सेवा के क्षेत्र में मुकाम पाने वाले इंडियन रोटी बैंक परिवार को महायज्ञ में सम्मिलित होने का न्योता दिया। जिसमें युवाओं से विशेष तौर पर श्रीमद्भागवत पुराण कथा सुनने की अपील की। धर्मरक्षक गुरू पाण्डेय ने बताया कि सनातन धर्म की संस्कृति हमें जीवन जीने का तरीका सिखाता है। मानव से प्रेम करना, इंसानियत की रक्षा करना, नैतिकता को बचाने का पाठ प्रवचन के माध्यम से सीखने को मिलती है। साथ ही हर मंच की तरह यहां भी मजबूती से राजनीति से दूर रहने की घोषणा की। साथ ही बताया कि मुझे धर्म का काम करने का सौभाग्य मिला है, वो निरंतर जारी रहेगा।
वहीं महायज्ञ समिति के अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने बताया कि झारखंड में पहली बार देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज का आगमन हो रहा है। वहीं बताया कि 21 नवंबर को कलशयात्रा सह शोभायात्रा में शामिल होने के लिए समस्त सनातनी को सपरिवार आमंत्रित हैं।
मौके पर कृष्णकांत चौबे, विभाकर नारायण पाण्डेय, सुनील तिवारी, यशवंत तिवारी, बलवंत तिवारी, शशि तिवारी, अजय तिवारी, किशोर पाण्डेय, विवेकानंद त्रिपाठी, सुधीर तिवारी, शेखर मेहता, पिंटू तिवारी, प्रशांत तिवारी चिंटू, अनिल तिवारी, अमित तिवारी अधिवक्ता, राजेश दूबे, जोंटी पाण्डेय,विकास तिवारी, शिवपूजन तिवारी, विकी शुक्ला, आलोक पाण्डेय, शैलेश तिवारी, शैलेश दूबे, आशीष भारद्वाज, नवीन तिवारी, रूद्र शुक्ला, राकेश तिवारी, मिकू तिवारी, राकेश पाण्डेय, सौरभ तिवारी, दिलीप, मुन्ना, बिट्टू, विशाल, ज्ञानेश, चंदन, बिकू, आनंद पाण्डेय, पिकू समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।
- VIA
- Admin

-
12 May, 2025 327
-
10 May, 2025 334
-
09 May, 2025 85
-
09 May, 2025 315
-
09 May, 2025 114
-
09 May, 2025 90
-
24 Jun, 2019 5638
-
26 Jun, 2019 5464
-
25 Nov, 2019 5332
-
22 Jun, 2019 5089
-
25 Jun, 2019 4724
-
23 Jun, 2019 4366
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

GARHWA

GARHWA

GARHWA

PALAMU
