ads
29 Oct, 2023
पलामू में गोस्वामी समाज की बैठक में कोर कमिटी का हुआ गठन
admin Admin

पलामू : मेदनीनगर कचहरी परिसर में पलामू के गोस्वामी (गिरी) समाज की महत्वपूर्ण बैठक हुई, इस बैठक में जहां कोर कमिटी का गठन किया गया , वहीं पूरे पलामू में गोस्वामी समाज के उत्थान समेत चहुमुखी विकास पर चर्चा की गई। युवा वर्ग में चारित्रिक , नैतिक , आर्थिक विकास के लिए कई कार्ययोजना तैयार की गई साथ ही कल्याण कोष का भी गठन किया गया। इस बैठक में सर्वसम्मति से सरयू गिरी को अध्यक्ष , उदय भारती को उपाध्यक्ष, अनिल गिरी को सचिव और विक्की कुमार को कोषाध्यक्ष, और दीपक गिरी को उपकोषाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। उपसचिव की जिम्मेदारी रविशंकर भारती को दी गई, प्रफुल्ल गिरी को संगठन का मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया। वही संरक्षक के रूप में नागेंद्र भारती, युधिष्ठिर गिरी, पंचम गिरी, परशुराम गिरी , सुरेंद्र गिरी, सुनील गिरी, आशीष गिरी, अरुण गिरी समेत अन्य लोगों का चयन किया गया।



  • VIA
  • Admin




ads

FOLLOW US