
झारखंड के सुप्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतज्ञ पलामू प्रमंडल में संगीत जगत के पुरोधा ख्याल सम्राट स्वर्गीय पंडित राजा राम मिश्र जी के प्रथम पुण्यस्मृति और स्वर्गीय पंडित राम रक्षा मिश्र के 28 वीं पुण्यस्मृति स्मरणोत्सव अवसर पर होटल चंद्रा रेसीडेंसी डाल्टनगंज में 20 नवम्बर 2023 को आयोजित संध्याकालीन सांगीतिक श्रद्धांजलि कार्यक्रम "आराधना" में भाग लेंगे 'तुम्हारी दौलत नई नई है' फेम मुम्बई के मशहूर सिंगर कुमार सत्यम। इसकी जानकारी कार्यक्रम के आयोजक शहर के प्राचीन संगीत प्रशिक्षण केंद्र देवरानी संगीत महाविद्यालय के निदेशक नीरज कुमार मिश्र एवं संचालक संगीत गुरु सूरज कुमार मिश्र ने दी है । मालूम हो कि दोनों स्व. पंडित राजा राम मिश्र के सुपुत्र हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में बनारस घराने के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तबला वादक पद्मविभूषण पंडित किशन महाराज जी के पीढ़ी से पंडित शुभ महाराज( नई दिल्ली) का तबला वादन होगा। बनारस घराने के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शास्त्रीय संगीतज्ञ पद्मविभूषण डॉ. पंडित छन्नू लाल मिश्र के परमशिष्य डॉ. इंद्रेश मिश्रा(नई दिल्ली) का शास्त्रीय और उप शास्त्रीय गायन भी होगा।
देश विदेश के चर्चित चेहरे मशहूर तबला वादक श्री राजेश मिश्रा जिन्होंने अब तक जी टीवी और सोनी टीवी जैसे चैनलों पर आयोजित दर्जनों सांगीतिक कार्यक्रमों में तबला वादन किया है, वो भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। बनारस के प्रसिद्ध युवा सारंगी वादक श्री अंकित मिश्रा और पलामू प्रमंडल के जाने माने ढोलक तबला वादक सोनू कौशिक भी अपनी प्रस्तुति देंगे।
- VIA
- Admin

-
12 May, 2025 350
-
10 May, 2025 337
-
09 May, 2025 85
-
09 May, 2025 317
-
09 May, 2025 114
-
09 May, 2025 90
-
24 Jun, 2019 5639
-
26 Jun, 2019 5464
-
25 Nov, 2019 5332
-
22 Jun, 2019 5090
-
25 Jun, 2019 4724
-
23 Jun, 2019 4366
FEATURED VIDEO

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA
