
28 सितंबर को हनुमंत पूजा के लिए भागवत कथा समिति के सदस्य रविवार को मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में आमंत्रित करना प्रारंभ किया।राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी के रेड़मा स्थित प्रदेश कार्यालय से आमंत्रण रथ निकल कर शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरकर सनातनियों को आमंत्रित किया।आमंत्रण रथ का नेतृत्व सनातनी धर्म रक्षक अर्जुन पाण्डेय(गुरु पाण्डेय) कर रहे थे। काफिले के रुप में निकले आमंत्रण रथ में सबसे आगे आकर्षक रुप सुसज्जित रथ चल रहा था जिसमें कर्णप्रिय मधुर भजन से पुरा इलाका गुंजाएमान हो रहा था।इस दौरान शहर के गणमान्य लोगों को राधे राधे लिखित पट्टा व मोमेंटम देकर महायज्ञ में आमंत्रित किया गया।अपने तरह का यह अनोखा दृश्य दृष्टिगोचर हो रहा था जब महायज्ञ समिति महायज्ञ की सफलता के लिए पूरे सनातनियों को आमंत्रित करने निकली थी।मालूम हो की हाउसिंग कालोनी के प्रांगण में 21नवंबर 28नवंबर तक परमपूज्य देवकीनन्दन ठाकुर जी का भागवत कथा आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत 28 सितंबर को हाउसिंग कालोनी के प्रांगण में हनुमंत पूजा का आयोजन किया गया है जिसके लिए सनातनियों को आमंत्रित किया जा रहा है।इस दौरान राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी के प्रदेश संरक्षक कृष्णकांत चौबे, मनु प्रसाद तिवारी, आशीष भारद्वाज, प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, प्रदेश सचिव आशुतोष पाण्डेय, प्रमंडलीय संरक्षक बृजेश शुक्ला,शैलेश प्रदीप दूबे, जिलाध्यक्ष विकास दूबे, त्रिपुरारी पाण्डेय,परितोष पाण्डेय, शिव दूबे, विक्रांत त्रिपाठी, ज्ञानेश तिवारी,प्रवीण सिंह,चंदन सिंह,संजय पाण्डेय,बब्लू पाण्डेय,गोरख पाठक,संजय मिश्रा,आनंद दूबे,बिक्कू शुक्ला, बिट्टू दूबे,चंदन तिवारी आर के,लल्लू पाण्डेय,शैलेश दूबे,रौशन तिवारी,तिवारी,दिलीप तिवारी,मूननू पाण्डेय,छोटू त्रिपाठी,राकेश पाण्डेय,दीनानाथ पाण्डेय व रुपेश तिवारी सहित काफी संख्या में सनातनी शामिल थे।
- VIA
- Admin

-
12 May, 2025 319
-
10 May, 2025 333
-
09 May, 2025 85
-
09 May, 2025 315
-
09 May, 2025 114
-
09 May, 2025 89
-
24 Jun, 2019 5638
-
26 Jun, 2019 5464
-
25 Nov, 2019 5332
-
22 Jun, 2019 5089
-
25 Jun, 2019 4724
-
23 Jun, 2019 4366
FEATURED VIDEO

JHARKHAND

JHARKHAND

PALAMU

JHARKHAND

JHARKHAND

LATEHAR

PALAMU

PALAMU

GARHWA
