
मेदिनीनगर:– विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल अब झारखंड की राजधानी रांची को हरा भरा बनाने की मुहिम का हिस्सा बनेगे। श्री कौशल ने शुक्रवार को रांची नगर निगम के प्रशासक अमित कुमार से मुलाकात में सिंगापुर का बेडरूम में रखने वाला फिडल लिफ्ट पौधा देखकर स्वागत किया। इस दौरान पर्यावरण की रक्षा पर विस्तृत चर्चा हुई। चर्चा के दौरान निगम प्रशासक ने श्री कौशल को रांची राजधानी में पर्यावरण के संरक्षण को लेकर चल रहे अभियान की जानकारी देते हुए उसमें शामिल होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। श्री कौशल ने अपनी सहमति प्रदान करते हुए कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी कि मैं भी अपने सूबे को संवारने में शामिल हो सकूं। उन्होंने कहा कि
रांची एकीकृत बिहार का ग्रीष्मकालीन राजधानी हुआ करता था। यहां का मौसम काफी अनुकूल था। लेकिन गाड़ियां व जनसंख्या विस्फोट से अब बदलते दौर में रांची में भी मौसम का मिजाज बदल गया है। ऐसे में हम सभी राज्यवासियों का यह नैतिक दात्यिव बनता है कि राजधानी रांची को फिर से प्रदूषण मुक्त व प्राकृतिक रूप से समृद्ध बनाने में अपना सक्रिय योगदान दे। श्री कौशल ने इसके लिए निगम प्रशासन के प्रति कृतज्ञता जाहिर करते हुए अभियान में शामिल होने की सहमति दे दी है। रांची निगम प्रशासन ने श्री कौशल के द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में पिछले 57 वर्षों से अपने ही देश व राज्यों में नहीं बल्कि विदेशों में भी किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए रांची शहर को हरा भरा बनाने की मुहिम में शामिल किया है।
- VIA
- Admin

-
12 May, 2025 329
-
10 May, 2025 334
-
09 May, 2025 85
-
09 May, 2025 315
-
09 May, 2025 114
-
09 May, 2025 90
-
24 Jun, 2019 5638
-
26 Jun, 2019 5464
-
25 Nov, 2019 5332
-
22 Jun, 2019 5089
-
25 Jun, 2019 4724
-
23 Jun, 2019 4366
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU
