ads
03 Sep, 2023
लेवी के 5 लाख रुपए के साथ दो नक्सली को पलामू पुलिस ने किया गिरफ्तार
admin Admin

पलामू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो नक्सली राजकेश्वर यादव उर्फ विनोद यादव और हरिहर यादव को गिरफ्तार किया है ।पुलिस ने नक्सलियों के पास से लेवी का 5 लाख रुपए भी बरामद की है। दरअसल पलामू पुलिस को सूचना मिली थी की बिनोद यादव और हरिहर यादव लेवी के पैसा लेकर नितेश यादव के पास लेकर जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर महुदंड मोड़ के समीप संदेह के आधार पर बाइक सवार दो लोगों को रोका गया। बाइक की तलाशी लेने पर डिक्की में भाकपा माओवादी के नाम पर उगाही किया हुआ 5 लाख कैश, और नक्सली पर्चा बरामद किया गया। गिरफ्तार नक्सलियों ने बताया की लेवी का यह पैसा नितेश यादव के इशारे पर ईट भट्ठा मालिक, ट्रांसपोर्टर, क्रशर, और माइंस संचालकों से वसूली गई थी। पूछताछ में विनोद यादव ने यह भी बताया कि पिछले कई महीनो से नक्सली संजय गोदराम के साथ रहकर पिपरा थाना अंतर्गत झरना गांव में पुलिस के आने जाने वाले रास्तों को चिन्हित करके उस रास्ते पर पुलिस बल को छाति पहुंचाने और हथियार लूटने के उद्देश्य से दो केन बम और सिलेंडर बम लगवाने में उसकी और उसके दो बेटों की सक्रिय भूमिका थी। छतरपुर थाना अंतर्गत हरदिया घाटी में सड़क निर्माण कंपनी की गाड़ियों में आगजनी की घटना में भी वह शामिल रहा था। इससे पहले भी 2015 में हरिहर यादव जेल जा चुका है। पलामू पुलिस को हरिहर यादव और विनोद यादव की कई मामलों में पहले से तलाश थी। पलामू पुलिस इन दोनों की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मान रही है।



  • VIA
  • Admin




ads

FOLLOW US