
देश का कुख्यात नक्सली लीडर और पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) का हेड दिनेश गोप अब सुरक्षा एजेंसियों की हिरासत में है. दिनेश गोप के आतंक का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसपर झारखंड सरकार ने 25 लाख और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने 5 लाख का इनाम रखा था. पिछले 15 साल से भारत की एजेंसियों, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को नक्सली लीडर की तलाश थी. दिनेश गोप झारखंड में कई सालों से नक्सली गतिविधियों में एक्टिव था. नक्सली लीडर पर 100 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक दिल्ली की NIA की स्पेशल टीम और झारखंड पुलिस ने संयुक्त रूप से उसे शनिवार की देर शाम गिरफ्तार किया है। दिनेश गोप नेपाल में सिख की वेशभूषा में रह रहा था। दिनेश गोप पर ठेकेदारों, कारोबारियों को धमकाकर लेवी और रंगदारी वसूलने तथा लेवी के रुपयों से अपने सहयोगियों के माध्यम से निवेश कराने सहित दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
टेरर फंडिंग मामले की जांच कर रही NIA ने 30 जनवरी 2022 को दिनेश गोप की दोनों पत्नियों हीरा देवी और शकुंतला कुमारी को गिरफ्तार किया था। दोनों के खिलाफ लेवी-रंगदारी के रुपयों को शेल कंपनियों में निवेश करने के आरोपों की पुष्टि हो चुकी है। इससे पूर्व पुलिस ने रांची के बेड़ो में 10 नवंबर 2016 को दिनेश गोप के 25 लाख 38 हजार रुपए जब्त किए गए थे।
NIA ने भी बरामद किए पैसे झारखंड पुलिस के अतिरिक्त NIA ने दिनेश गोप के सहयोगियों के पास से 42.79 लाख व करीब 70 लाख रुपए की अन्य चल-अचल संपत्ति जब्त की थी। NIA की जांच में अब तक दो दर्जन से अधिक बैंकों में दिनेश गोप के पारिवारिक सदस्यों और दोनों पत्नियों के माध्यम से 2.5 करोड़ रुपए के निवेश की जानकारी भी मिल चुकी है।
- VIA
- Admin

-
09 Mar, 2025 130
-
09 Mar, 2025 103
-
08 Mar, 2025 315
-
07 Mar, 2025 154
-
06 Mar, 2025 126
-
06 Mar, 2025 419
-
24 Jun, 2019 5410
-
26 Jun, 2019 5240
-
25 Nov, 2019 5130
-
22 Jun, 2019 4814
-
25 Jun, 2019 4518
-
23 Jun, 2019 4154
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

COUNTRY

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
