ads
23 Sep, 2020
NHRO के प्रदेश संयुक्त सचिव बने अभिषेक सिंह
admin Tannu Nagre

मेदिनीनगर:-  रेडमा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक सिंह उर्फ मोनू को राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन का झारखंड प्रदेश संयुक्त सचिव बनाया गया है। एनएचआरओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष साधना ओझा ने अभिषेक सिंह को मनोनीत किया है। एनएचआरओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अभिषेक सिंह उर्फ मोनू को यह जिम्मेवारी देते हुए ह्यूमन राइट एवं सिविल राइट को संरक्षित करने की अपील की है। इसके साथ ही सरकार के साथ समन्वय बनाकर क्षेत्र में शांति एवं सामाजिक उत्थान के लिए समय-समय पर कार्यक्रम चलाते रहने का निर्देश दिया है। इधर नियुक्ति के बाद अभिषेक सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन एनएचआरओ के उद्देश्यों जन तक पहुंचाने एवं अपनी सर्वश्रेष्ठ कार्य संस्कृति दिखाने कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।



  • VIA
  • Tannu Nagre




ads

FOLLOW US