
रांची : 81 सीटों पर मतों की गिनती के साथ ही अब झारखंड विधानसभा चुनाव अपने अंजाम की ओर तेजी से आगे बढ़ जा रहा है। जैसे-जैसे दिन चढ़ता जा रहा, तस्वीर भी साफ होती जा रही है। कभी आगे-कभी पीछे होने के कारण प्रत्याशियों का दिल धड़कता नजर आ रहा है। जो शुरू से आगे चल रहे हैं, वह लगातार बढ़त बनाए रखने की मन ही मन कामना कर रहे हैं। कोल्हान में सबसे रोचक लड़ाई जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट पर दिख रही है। सुबह से ही यहां मुख्यमंत्री रघुवर दास बेहद कम वोटों से आगे चल रहे थे।
उधर, कई चर्चित प्रत्याशियों के समर्थकों ने जीत की संभावना को देखते हुए अभी से फूल मिठाई और पटाखे आदि का प्रबंध कर लिया है। उन्हें उम्मीद है कि दोपहर बाद तक चुनाव परिणाम स्पष्ट हो जाएंगे। इसके बाद जश्न मनाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। वैसे, रूझानों में महागठबंधन के आगे होने के कारण राजधानी रांची में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोडऩा शुरू कर दिया है। पार्टी कार्यालय के बाहर जमकर पटाखे फोड़े गए।
उधर, अभी राजधानी में पार्टी कार्यालयों में सभी नेता और बड़े कार्यकर्ता टीवी से चिपके हुए हैं। परिणाम को लेकर अभी कुछ नहीं बोल रहे हैं। हर किसी को दोपहर तक तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। इसके बाद ही बयानों का सिलसिला भी शुरू होगा। टीवी पर परिणाम देखने के साथ यह बहस भी शुरू हो गई है कि झारखंड में नई सरकार के गठन में किस दल की क्या भूमिका होगी। हर किसी की जुबान पर अभी आजसू और झाविमो की ही चर्चा है। दोनों पार्टियां किधर जाएंगी, इसकी चर्चा हो रही है। इस बीच कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह ने कहा है कि अगर कोई दल महागठबंधन में शामिल होता है तो उसका स्वागत करेंगे। उन्होंने जनता के फैसले का स्वागत किया है। कहा कि इस बार झारखंड में महागठबंधन की सरकार बन रही है।
- VIA
- Admin

-
07 Jun, 2025 109
-
07 Jun, 2025 10
-
06 Jun, 2025 32
-
06 Jun, 2025 61
-
05 Jun, 2025 37
-
02 Jun, 2025 117
-
14 May, 2025 5747
-
24 Jun, 2019 5744
-
26 Jun, 2019 5568
-
25 Nov, 2019 5430
-
22 Jun, 2019 5202
-
25 Jun, 2019 4817
FEATURED VIDEO

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
