
मेदिनीनगर : सूत्र पकड़िए और झटपट सवालों को हल करिए। यह सब वैदिक गणित की खूबियों से संभव है। बच्चों को भी इनकी खूबियाँ भा रही हैं। मेदिनीनगर के स्कूली बच्चों ने वैदिक मैथ की खूबियों को समझने में खूब मन लगाया। कई अभिभावकों ने तो वैदिक गणित में अपने बच्चों की रुचि को देख दाखिला भी करा दिया। निर्वाणा रेड होटल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि रोटरी स्कूल की प्रिंसिपल रेणु शर्मा, एमकेडीएवी स्कूल के प्रिंसिपल वी के पांडेय, ग्लोरियस पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल रेणुका सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। मौके पर आरती आनन्द ने वैदिक मैथ के तकनीक और इससे बच्चों में होने वाले मानसिक विकास के संदर्भ में बतायीं , वहीं कई बच्चों से जटिल से जटिल अंकगणित के सवालों को पूछा, और पलक झपकते छात्रों को समाधान करके उतर बताते देख उपस्थित लोग आश्चर्यचकित हो गये। प्रतियोगी परीक्षाओं में सबसे ज्यादा उपयोगी साबित होने वाले तकनीक को देखने समझने के लिए करीब 400 बच्चे अपने अभिभावकों के साथ पँहुचे और कई छात्रों ने सम्बन्धित कोर्स के लिए नामांकन भी करवाया...
- VIA
- Admin

-
07 Jun, 2025 147
-
07 Jun, 2025 33
-
06 Jun, 2025 38
-
06 Jun, 2025 72
-
05 Jun, 2025 40
-
02 Jun, 2025 121
-
14 May, 2025 5753
-
24 Jun, 2019 5747
-
26 Jun, 2019 5570
-
25 Nov, 2019 5432
-
22 Jun, 2019 5206
-
25 Jun, 2019 4819
FEATURED VIDEO

GARHWA

PALAMU

LATEHAR

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

JHARKHAND
