
हरिहरगंज : पलामू जिला पुलिस ने हरिहरगंज थाना क्षेत्र से एक भाकपा माओवादी नक्सली को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हथियार बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार छतरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शंभू कुमार सिंह के नेतृत्व में शनिवार की रात हरिहरगंज थाना पुलिस ने छापामारी की। इसमें भाकपा माओवादी संगठन जोनल कमांडर अभिजीत का मौसेरा भाई नक्सली संतोष कुमार यादव उर्फ पियूष को गिरफ्तार किया है। पियूष के पास से पुलिस ने नाईन एमएम का एक पिस्तौल व चार कारतूस बरामद किया है। पकड़ा गया नक्सली पियूष ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि भाकपा माओवादी सदस्यों की संख्या लगभग 20 से 25 है। इन लोगों को ले जोनल कमांडर अभिजीत दस्ता चलाता है। इसके बाद स्लीपर सेल की तरह कई गांव में रहकर खेती-बारी व अन्य कार्य करने वाले लोग उसके आते ही हथियार लेकर क्षेत्र का भ्रमण करने लगते हैं। लेवी के लिए संगठन कार्य करता है। फिर उनके जाने के बाद लोग अपने-अपने कार्यों में लग जाते हैं। इस संबंध में छतरपुर के डीएसपी शंभू सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत की। बताया कि संतोष कुमार यादव हरिहरगंज थाना के तुरी गांव के परसा टोला का निवासी है। वह जनेश्वर यादव का पुत्र है। उसकी गिरफ्तारी तूरी से की गई है। वह जोनल कमांडर अभिजीत, बनवारी व महावीर के दस्ते में 2012 से 2016 तक सक्रिय रूप से हथियार लेकर शामिल रहा है। विश्वास पात्र बनने के बाद संदीप यादव का निजी सुरक्षा का कार्य किया। संतोष कई वांछित हमलों के साथ-साथ लोकसभा चुनाव के दौरान हरिहरगंज स्थित भाजपा कार्यालय उड़ाने का भी आरोपित है। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी करने की तैयारी में माओवदी जुटे हैं। इसके पास से 9 एमएम का एक पिस्तौल व 4 कारतूस बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि सूचना है कि भाकपा माओवादी के कई सदस्य बचे हुए हैं। कई स्लीपर सेल की तरह लगे हुए हैं। अभिजीत या कोई अन्य ग्रुप के सदस्यों के आने के बाद क्षेत्र में मोबाइल से संपर्क कर 15 से 20 की संख्या में लोग उनके साथ हो जाते हैं। इससे उनकी संख्या बढ़ जाती है। बताया कि जल्द ही सभी माओवादी व समर्थकों को पकड़ लिया जाएगा। कहा कि किसी भी सूरत में माओवादी व उग्रवादियों को बख्शा नहीं जाएगा।
छापामारी अभियान में हरिहरगंज थाना प्रभारी वंशनारायण सिंह, सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार, रविद्र कुमार,संजय कुमार सिंह व थाना रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।
- VIA
- Admin

-
07 Jun, 2025 137
-
07 Jun, 2025 28
-
06 Jun, 2025 36
-
06 Jun, 2025 65
-
05 Jun, 2025 39
-
02 Jun, 2025 120
-
14 May, 2025 5752
-
24 Jun, 2019 5746
-
26 Jun, 2019 5569
-
25 Nov, 2019 5431
-
22 Jun, 2019 5205
-
25 Jun, 2019 4818
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

LATEHAR

PALAMU

PALAMU

PALAMU

LATEHAR

PALAMU

PALAMU
