
गढ़वा (झारखंड) और बलरामपुर (छत्तीसगढ़) के तीन विद्यालयों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पर्यावरण धर्मगुरु एवं बनराखी मूवमेंट के प्रणेता ट्री मैन डॉ. कौशल किशोर जायसवाल थे।
पर्यावरण संरक्षण की शपथ और पौधरोपण
गढ़वा जिले के रमकंडा प्रखंड के अनुसूचित जाति बालिका आवासीय उच्च विद्यालय और अनुसूचित जाति आवासीय मध्य विद्यालय तथा छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के राजपुर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. कौशल ने कन्या पूजन के बाद पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद बच्चों ने वृक्षों पर रक्षाबंधन किया और पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मंत्रों की शपथ ली।
इस अवसर पर उन्होंने नारी शक्ति को नमन करते हुए पर्यावरण धर्म के सिद्धांतों की जानकारी दी और बच्चों को प्रकृति के प्रति जागरूक किया।
जलवायु परिवर्तन से निपटने के उपाय
डॉ. कौशल ने जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौती से निपटने के लिए 'आकाश बाग' और 'वृक्ष खेती' को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शहरों में आकाश बाग और गांवों में किसानों द्वारा वृक्ष खेती को अपनाने से सूखा और अकाल जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। इसके साथ ही किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और वे आत्मनिर्भर बनेंगे।"
उन्होंने प्रदूषण को रोकने के लिए परमाणु ऊर्जा को बंद करने और दैनिक जीवन में भौतिक संसाधनों का उपयोग कम करने की सलाह दी।
पहले लगाए गए पौधे बन चुके हैं वृक्ष
विद्यालय के हेडमास्टर गुप्तेश्वर पासवान, योगेश्वर राम और वार्डेन उर्मिला मिंज ने बताया कि डॉ. कौशल द्वारा पहले लगाए गए पौधे अब बड़े वृक्ष बन चुके हैं और फल-फूल दे रहे हैं। उन्होंने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा से छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्रों की भागीदारी
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं आशा भारती, सुमित्रा मिंज, परवीना भगत, अमर शीला, पूर्णिमा यादव, विमला कुमारी, मनोज ठाकुर, शिमला कुमारी, प्रज्ञा वेद अलंकार, अपूर्व रंजन, गोपाल सिंह, वीरेंद्र पासवान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
- VIA
- Admin

-
06 Jun, 2025 24
-
06 Jun, 2025 50
-
05 Jun, 2025 30
-
02 Jun, 2025 112
-
01 Jun, 2025 303
-
01 Jun, 2025 110
-
14 May, 2025 5744
-
24 Jun, 2019 5741
-
26 Jun, 2019 5565
-
25 Nov, 2019 5427
-
22 Jun, 2019 5201
-
25 Jun, 2019 4812
FEATURED VIDEO

PALAMU

JHARKHAND

JHARKHAND

PALAMU

LATEHAR

PALAMU

JHARKHAND

GARHWA

PALAMU
