
पलामू स्थित हैदरनगर में शुक्रवार दोपहर को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बहरवा खांड के 45 वर्षीय किसान इमामुद्दीन अंसारी की बाजार में चार गोली मारकर हत्या कर दी गई। हांलाकि पुलिस ने उसे शाम में गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की पहचान मुमताज अहमद उर्फ लड्डू के रूप में की गई। वो हैदरनगर के रहने वाले जग्गू अंसारी का पुत्र है। हत्या के कारण को जानने के लिए पुलिस लड्डू से पूछताछ कर रही है।
घटना के समय इमामुद्दीन के साथ गांव के मोहम्मद अब्बास भी मौजूद थे। अब्बास के मुताबिक, दोनों चौक बाजार से रेलवे गुमटी की ओर जा रहे थे।
घायल इमामुद्दीन को ग्रामीणों ने तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने बताया कि इमामुद्दीन पांच साल पहले तक दूसरे राज्यों में प्लांट में काम करते थे और वर्तमान में उनके बेटे बाहर काम कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इमामुद्दीन का किसी से कोई विवाद नहीं था।
- VIA
- Admin

-
07 Jun, 2025 104
-
07 Jun, 2025 10
-
06 Jun, 2025 32
-
06 Jun, 2025 61
-
05 Jun, 2025 37
-
02 Jun, 2025 117
-
14 May, 2025 5747
-
24 Jun, 2019 5744
-
26 Jun, 2019 5567
-
25 Nov, 2019 5430
-
22 Jun, 2019 5202
-
25 Jun, 2019 4817
FEATURED VIDEO

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU

GARHWA

COUNTRY

PALAMU

PALAMU

GARHWA
