
पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के रिसियप्पा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जंगल में रखे देसी बम की चपेट में आने से एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में उसके हाथ की तीन उंगलियां उड़ गईं। घायल ग्रामीण को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल रेफर किया गया है।
घटना उस समय हुई जब जगदीश बैठा नामक ग्रामीण अपने मवेशियों को चराने के लिए जंगल गया हुआ था। बताया जा रहा है कि जंगल में घूमते हुए वह एक स्थान पर बैठा और पत्तों पर हाथ रखते ही जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि जगदीश के हाथ की तीन उंगलियां उड़ गईं और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
इलाज के लिए रेफर
घटना के बाद जगदीश को आनन-फानन में छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल भेज दिया गया। हादसे की खबर सुनकर ग्रामीणों और परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए।
शिकार के लिए लगाया गया था बम
नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि यह देसी बम जंगली जानवरों के शिकार के लिए लगाया गया था। पलामू के कई इलाकों में जंगली जानवरों को पकड़ने या उनका शिकार करने के लिए देसी बम का इस्तेमाल किया जाता है। यह बम जंगल में अलग-अलग स्थानों पर छुपाकर रखे जाते हैं।
- VIA
- Admin

-
10 May, 2025 231
-
09 May, 2025 50
-
09 May, 2025 262
-
09 May, 2025 88
-
09 May, 2025 60
-
08 May, 2025 27
-
24 Jun, 2019 5625
-
26 Jun, 2019 5451
-
25 Nov, 2019 5319
-
22 Jun, 2019 5077
-
25 Jun, 2019 4711
-
23 Jun, 2019 4352
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
