
ग्रासिम सीएसआर ने अपनी "ज्वाय ऑफ गिविंग" परियोजना की आधिकारिक शुरुआत आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल, रेहला के प्रांगण में की। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ग्रासिम इंडस्ट्रीज के इकाई प्रमुख, श्री हितेंद्र अवस्थी, मानव संसाधन प्रमुख पद्माकर लाल दास, आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक श्री नुरुल हक, महिला मंडल की सदस्याएं, और अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसे मुख्य अतिथियों और आसपास के समुदाय के प्रतिनिधियों ने मिलकर किया।
कार्यक्रम में श्री हितेंद्र अवस्थी ने अपने संबोधन में बताया कि ग्रासिम सीएसआर समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के लिए कई सामाजिक कार्यक्रम चला रही है, जो लोगों की भलाई के लिए कार्यरत हैं। उन्होंने विशेष रूप से "दीदी की दुकान" परियोजना की चर्चा की, जिसका उद्देश्य महिलाओं का सशक्तिकरण है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने मोबाइल मेडिकल वाहन के माध्यम से क्षेत्रीय स्वास्थ्य कैंप, स्कूलों में पुस्तकालय सुविधाएं, क्षय रोग के उन्मूलन हेतु निरंतर निगरानी व्यवस्था, और युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का विवरण दिया।
श्री अवस्थी ने बताया कि "ज्वाय ऑफ गिविंग" परियोजना के तहत 50% राशि कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों, और महिला मंडल की सदस्याओं द्वारा एकत्रित की गई है, जो यह दर्शाता है कि ग्रासिम परिवार सीएसआर गतिविधियों के प्रति कितने संवेदनशील और प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि इस महीने का आयोजन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें हर ग्रासिम सदस्य की भागीदारी है।
इस कार्यक्रम में करीब डेढ़ सौ स्कूली बच्चों को स्कूल किट, हाइजीन किट और खेल सामग्री वितरित की गई, जिससे बच्चों को शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। आसपास के विद्यालयों के बच्चे और उनके प्रधानाध्यापक भी इस आयोजन में सक्रिय रूप से शामिल हुए। महिला मंडल की सदस्याएं, अनुपम मिश्रा, वंदना झा, प्रीति दास, और निशा पाठक ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर ब्रजराज चौबे, राजेश चौबे, व्रज किशोर शुक्ला, शशि भूषण शुक्ला जैसे प्रमुख स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का संचालन जनसंपर्क प्रबंधक, श्री विकास कुमार ने किया, और इस कार्यक्रम में सीएसआर के अनिल गिरि सहित जन सेवा ट्रस्ट के सभी सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
- VIA
- Admin

-
07 Jun, 2025 113
-
07 Jun, 2025 10
-
06 Jun, 2025 33
-
06 Jun, 2025 61
-
05 Jun, 2025 37
-
02 Jun, 2025 117
-
14 May, 2025 5748
-
24 Jun, 2019 5744
-
26 Jun, 2019 5568
-
25 Nov, 2019 5430
-
22 Jun, 2019 5202
-
25 Jun, 2019 4817
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

GARHWA

GARHWA

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU
