
अगर आप नए साल में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन के नए टाइम टेबल को जरूर चेक कर लें। 2025 की शुरुआत से, पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। इसमें 8 वंदे भारत, 14 एक्सप्रेस और 9 पैसेंजर ट्रेनों की टाइमिंग में फेरबदल किया गया है। बिना अपडेटेड जानकारी के आपकी ट्रेन छूट भी सकती है।
वंदे भारत एक्सप्रेस के समय में हुआ बदलाव
पटना जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 21893) के समय में कुछ बदलाव किए गए हैं। यह ट्रेन अपने पहले से निर्धारित समय पर टाटानगर से रवाना होगी, लेकिन गढ़वा रोड और गया स्टेशन पर पहुंचने और रवाना होने के समय में बदलाव किया गया है।
गढ़वा रोड स्टेशन:
वंदे भारत अब गढ़वा रोड पर 5 मिनट पहले पहुंचेगी। नया समय सुबह 11:45 बजे आने और 11:50 बजे रवाना होने का है। पहले यह ट्रेन 11:50 बजे आती थी और 11:55 बजे खुलती थी।
गया स्टेशन:
गया स्टेशन पर भी वंदे भारत के समय में बदलाव किया गया है। अब यह ट्रेन गया पर दोपहर 2:25 बजे पहुंचेगी और 2:30 बजे पटना के लिए रवाना होगी। पहले यह गया पर 2:30 बजे आती थी और 2:35 बजे रवाना होती थी।
पटना से टाटानगर लौटने वाली वंदे भारत (ट्रेन नंबर 21894) के समय में भी हल्का परिवर्तन किया गया है। यह गया स्टेशन पर अब 5 मिनट पहले पहुंचेगी। नया समय दोपहर 2:35 बजे आने और 2:40 बजे रवाना होने का है।
पलामू एक्सप्रेस के स्टॉपेज समय में कटौती
बरकाकाना से पटना जाने वाली पलामू एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 13347) के समय में गढ़वा रोड और गया स्टेशन पर बदलाव किया गया है।
गढ़वा रोड स्टेशन:
गढ़वा रोड पर पलामू एक्सप्रेस पहले रात 1:50 बजे पहुंचती थी और 2:00 बजे रवाना होती थी। अब इस ट्रेन का स्टॉपेज समय 5 मिनट घटा दिया गया है। नया समय रात 1:50 बजे पहुंचने और 1:55 बजे रवाना होने का है।
गया स्टेशन:
गया स्टेशन पर भी ट्रेन का स्टॉपेज समय 5 मिनट कम किया गया है। अब यह सुबह 6:35 बजे पहुंचेगी और 6:40 बजे पटना के लिए रवाना होगी। पहले यह यहां सुबह 6:35 बजे आकर 6:45 बजे रवाना होती थी।
- VIA
- Admin

-
07 Jun, 2025 118
-
07 Jun, 2025 15
-
06 Jun, 2025 34
-
06 Jun, 2025 62
-
05 Jun, 2025 38
-
02 Jun, 2025 118
-
14 May, 2025 5750
-
24 Jun, 2019 5744
-
26 Jun, 2019 5568
-
25 Nov, 2019 5430
-
22 Jun, 2019 5204
-
25 Jun, 2019 4817
FEATURED VIDEO

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU
