
छतरपुर: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर जीसीपीए कॉलेज में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य, शिक्षकगण, कर्मचारी और छात्रों ने उनके व्यक्तित्व और देशहित में किए गए अद्वितीय योगदान को याद करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी प्राचार्य प्रो. राजकिशोर लाल ने कहा, "डॉ. मनमोहन सिंह जैसे महान नेता और अर्थशास्त्री का जाना राजनीतिक और आर्थिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।" उन्होंने डॉ. सिंह के प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के रूप में देश के आर्थिक विकास में किए गए अभूतपूर्व योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी नीतियों ने भारत को वैश्विक मंच पर आर्थिक दृष्टि से मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
सभा को संबोधित करते हुए प्रो. अमित कुमार सिंह ने कहा, "डॉ. सिंह के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक और सामाजिक सुधारों के जरिए विकास के नए आयाम छुए। उनकी दूरदर्शी नीतियां देश के हर क्षेत्र में प्रगति का आधार बनीं।" वहीं, प्रो. अखिलेश कुमार ने उनके सादगीपूर्ण और सहिष्णु व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा, "डॉ. सिंह ने हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों और नैतिकता को प्राथमिकता दी, जो आज के समय में सभी के लिए प्रेरणा है।"
इस अवसर पर मौजूद कर्मचारियों और छात्रों ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। सभा का संचालन पंचम कुमार ने किया, जिसमें प्रधान सहायक योगेंद्र विश्वकर्मा, प्रो. रोहित कुमार, सुनील कुमार, संध्या कुमारी, बालमुकुंद पाठक, मनोज कुमार, शंकर राम, आनंद कुमार, शारदा कुंवर और अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
सभा के दौरान सभी ने डॉ. मनमोहन सिंह की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक सभा का समापन उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।
डॉ. मनमोहन सिंह का जाना न केवल भारत के राजनीतिक और आर्थिक इतिहास के लिए एक बड़ी क्षति है, बल्कि एक ऐसे नेता का भी अंत है, जिन्होंने अपने सादगीपूर्ण जीवन और कुशल नेतृत्व से देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
- VIA
- Admin

-
07 Jun, 2025 118
-
07 Jun, 2025 15
-
06 Jun, 2025 34
-
06 Jun, 2025 62
-
05 Jun, 2025 38
-
02 Jun, 2025 118
-
14 May, 2025 5750
-
24 Jun, 2019 5744
-
26 Jun, 2019 5568
-
25 Nov, 2019 5430
-
22 Jun, 2019 5204
-
25 Jun, 2019 4817
FEATURED VIDEO

JHARKHAND

JHARKHAND

PALAMU

JHARKHAND

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA
