
मेदिनीनगर। पलामू भाजपा जिला कार्यालय में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री और झारखंड राज्य के निर्माणकर्ता स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती पर विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ भारत सरकार के केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री मा० एल. मुरूगन ने किया। इस अवसर पर वाजपेयी जी के जीवन वृत्त को प्रदर्शित किया गया, जिसमें उनके विचार, आदर्श और देश के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान को दर्शाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पलामू जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अटल जी के जीवन दर्शन और उनके राष्ट्र-निर्माण के प्रयासों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अटल जी के आदर्शों पर चलकर समाज और राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दें।
अटल जी के विचार आज भी प्रेरणादायक
केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरूगन ने अपने संबोधन में कहा कि अटल जी का पूरा जीवन नैतिक मूल्यों और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित था। उनके विचार और आदर्श न केवल भारत में बल्कि विश्वभर में सराहे गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को अटल जी की जीवनशैली और उनके सिद्धांतों का अनुसरण करना चाहिए।
पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने वाजपेयी जी के झारखंड राज्य निर्माण में योगदान को याद करते हुए कहा कि अटल जी ने देश के विकास के लिए जो मार्ग प्रशस्त किया, उस पर चलकर केंद्र की मोदी सरकार उनके सपनों का श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
सरल स्वभाव और बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे अटल जी
वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम नारायण दुबे ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी सरल स्वभाव और बहुआयामी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। वह एक राष्ट्रचिंतक होने के साथ-साथ महान कवि भी थे। उनके विचारों और व्यक्तित्व के प्रशंसक न केवल उनके समर्थक थे, बल्कि विपक्ष के नेता भी उनके कायल थे। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी उन्होंने अपनी अमिट छाप छोड़ी।
सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नेता शामिल हुए। इनमें प्रेम सिंह, परशुराम ओझा, मेयर अरुण शंकर, अजय तिवारी, कृष्लय तिवारी, मंगल सिंह, विजय ठाकुर, ज्योति पांडे, विपुल गुप्ता, और अन्य प्रमुख नाम उपस्थित थे। इस अवसर पर कवि हरिवंश प्रभात ने अटल जी की कविताओं का पाठ कर सभा को भावविभोर कर दिया।
बूथ स्तर पर भी मनाया गया सुशासन दिवस
अटल जी की जयंती को भाजपा ने ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया। इस दौरान बूथ स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए और सदस्यता अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
अटल जी के सपनों को साकार करने का संकल्प
इस कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने वाजपेयी जी के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। अंत्योदय की भावना से प्रेरित होकर मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को वाजपेयी जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया गया।
- VIA
- Admin

-
07 Jun, 2025 118
-
07 Jun, 2025 15
-
06 Jun, 2025 34
-
06 Jun, 2025 62
-
05 Jun, 2025 38
-
02 Jun, 2025 118
-
14 May, 2025 5750
-
24 Jun, 2019 5744
-
26 Jun, 2019 5568
-
25 Nov, 2019 5430
-
22 Jun, 2019 5204
-
25 Jun, 2019 4817
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

GARHWA

GARHWA

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU

GARHWA
