
पलामू जिले के पांकी प्रखंड के सुदूरवर्ती गोंगो गांव की 10 वर्षीय निशा कुमारी, पिता सोनी सिंह, को गंभीर स्थिति में इलाज के दौरान खून की आवश्यकता पड़ी। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने और समय पर रक्तदाता न मिलने के कारण बच्ची के जीवन पर संकट गहरा गया। ऐसे नाजुक समय में कांग्रेस नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता मिथिलेश सिंह ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए रक्तदान कर निशा की जान बचाई।
जानकारी के अनुसार, निशा को बीमारी के चलते रक्त की अत्यधिक कमी हो गई थी, जिसके कारण डॉक्टरों ने तत्काल रक्त चढ़ाने की सलाह दी। निशा के परिजन खून के लिए दर-दर भटक रहे थे, तभी यह खबर कांग्रेस नेता मिथिलेश सिंह तक पहुंची। उन्होंने तुरंत अस्पताल जाकर रक्तदान किया, जिससे बच्ची की हालत स्थिर हो पाई।
मिथिलेश सिंह ने कहा कि समाज में किसी जरूरतमंद की मदद करना सबसे बड़ा धर्म है। रक्तदान से न केवल किसी की जान बचाई जा सकती है बल्कि यह समाज में सकारात्मक संदेश भी देता है।
- VIA
- Admin

-
07 Jun, 2025 126
-
07 Jun, 2025 22
-
06 Jun, 2025 34
-
06 Jun, 2025 63
-
05 Jun, 2025 38
-
02 Jun, 2025 119
-
14 May, 2025 5750
-
24 Jun, 2019 5745
-
26 Jun, 2019 5568
-
25 Nov, 2019 5430
-
22 Jun, 2019 5204
-
25 Jun, 2019 4817
FEATURED VIDEO

GARHWA

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

COUNTRY

PALAMU
