
मेदिनीनगर के रेडमा स्थित ठाकुरबाड़ी में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के 17वें अधिवेशन के चौथे दिन भक्तिभाव का अद्भुत नजारा देखने को मिला। श्रीधाम वृंदावन से पधारी कथा व्यास स्तुति दीदी जी ने मंगलाचरण और भजन-कीर्तन के साथ कथा का शुभारंभ किया। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मनोहारी वर्णन सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
कथा व्यास स्तुति दीदी जी ने भगवान श्रीकृष्ण के माखन चोरी और गोपियों के साथ उनकी लीलाओं का रोचक वर्णन करते हुए बताया कि भगवान की बाल लीलाएं केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि गहन आध्यात्मिक संदेश भी देती हैं। उन्होंने कहा कि सच्चा आनंद केवल भौतिक सुखों में नहीं, बल्कि ईश्वर की भक्ति में है। दीदी जी ने गजेंद्र मोक्ष के प्रसंग को भी प्रस्तुत किया, जिसमें बताया गया कि संकट की घड़ी में भगवान की शरण में जाने का महत्व कितना अधिक है। यह कथा न केवल श्रोताओं को आध्यात्मिक प्रेरणा दे रही है, बल्कि उनके जीवन में सकारात्मकता का संचार भी कर रही है।
भजनों की मधुर धुनों पर भक्तगण झूमते नजर आए। खासतौर पर "झलक दिखलाये वो, दीवाना बनाये वो" और "बाकी बिहारी के बोल" जैसे भजनों पर पूरा पंडाल भक्तिमय हो उठा। भजन-कीर्तन के बीच श्रद्धालु अपने मन को भगवान की भक्ति में विलीन करते दिखे।
कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने कथा स्थल पर भक्ति और आध्यात्म का गहरा अनुभव किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी, संरक्षक विजय तिवारी, मीडिया प्रभारी नितेश तिवारी, और रूपेश तिवारी सहित कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
- VIA
- Admin

-
07 Jun, 2025 129
-
07 Jun, 2025 24
-
06 Jun, 2025 34
-
06 Jun, 2025 63
-
05 Jun, 2025 38
-
02 Jun, 2025 119
-
14 May, 2025 5751
-
24 Jun, 2019 5745
-
26 Jun, 2019 5568
-
25 Nov, 2019 5430
-
22 Jun, 2019 5204
-
25 Jun, 2019 4817
FEATURED VIDEO

GARHWA

GARHWA

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

GARHWA

GARHWA

PALAMU
