
मेदिनीनगर में पिछले चार दिनों की भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। इस मूसलाधार बारिश के चलते शहर की आहर, पोखर, नदी, और नाले सब कुछ तहस-नहस हो गए। सड़कों पर पानी भर जाने से यातायात व्यवस्था ठप हो गई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ।
सबसे बड़ी घटना पोखराहा ग्राम के निमियाही बांध के टूटने की रही जिसने स्थिति को और गंभीर बना दिया। बांध टूटने से आस-पास के गांवों में पानी भर गया और लोगों का आवा-जाही भी रुक गई। स्थानीय युवा ब्रिगेड के नेतृत्व में अविनाश देव की अगुवाई में एक शिष्टमंडल नगर आयुक्त मोहम्मद जावेद हुसैन से मिला। शिष्टमंडल ने बांध की मरम्मत की मांग उठाई, जिसके बाद नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि दशहरा और दीपावली के मद्देनजर मरम्मती कार्य जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
प्रतिनिधि मंडल में अनुज मेहता, रामप्रवेश साव, दीपक कुमार, दीपक गुप्ता, जुगुल मांझी, श्याम बिहारी, अनिल कुमार और कुलदीप महतो शामिल थे। नगर निगम प्रशासन ने भी आश्वासन दिया है कि जल्द ही बाधित यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा।
- VIA
- Admin

-
07 Jun, 2025 155
-
07 Jun, 2025 35
-
06 Jun, 2025 40
-
06 Jun, 2025 73
-
05 Jun, 2025 43
-
02 Jun, 2025 122
-
14 May, 2025 5754
-
24 Jun, 2019 5749
-
26 Jun, 2019 5571
-
25 Nov, 2019 5434
-
22 Jun, 2019 5208
-
25 Jun, 2019 4820
FEATURED VIDEO

JHARKHAND

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU
