
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय समिति सदस्य संजीव कुमार तिवारी ने डालटनगंज विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश की है। उनके इस निर्णय को विधानसभा के प्रमुख नेताओं का समर्थन मिला है। डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रमुख प्रखंड अध्यक्ष और केंद्रीय समिति के सदस्य जैसे सुनील तिवारी, गोपाल सिन्हा और मनोज गुप्ता ने तिवारी की उम्मीदवारी के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया है। इसके साथ ही चैनपुर, सतबरवा, सदर, और रामगढ़ प्रखंड के अध्यक्षों के साथ-साथ महा नगर और युवा मोर्चा के अध्यक्षों ने भी इस दावेदारी को समर्थन दिया है।
इन सभी नेताओं ने मिलकर झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष श्री शिबू सोरेन को एक लिखित आवेदन दिया है। जिसमें संजीव कुमार तिवारी को डालटनगंज विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाने की मांग की गई है। तिवारी का विधानसभा क्षेत्र में गहरी पकड़ मानी जाती है और पार्टी के अंदर उनका प्रभाव भी मजबूत है। नेताओं का मानना है कि संजीव कुमार तिवारी के नेतृत्व में पार्टी को डालटनगंज सीट पर बड़ी जीत मिल सकती है, जिससे झामुमो की राजनीतिक स्थिति और मजबूत होगी।
- VIA
- Admin

-
07 Jun, 2025 154
-
07 Jun, 2025 34
-
06 Jun, 2025 40
-
06 Jun, 2025 73
-
05 Jun, 2025 43
-
02 Jun, 2025 122
-
14 May, 2025 5754
-
24 Jun, 2019 5749
-
26 Jun, 2019 5571
-
25 Nov, 2019 5434
-
22 Jun, 2019 5208
-
25 Jun, 2019 4820
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

LATEHAR

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
