
नीलांबर पीतांबरपुर:- झारखंड पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के आदेश पर जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन लेस्लीगंज अनुमंडल क्षेत्र के लेस्लीगंज थाना अंतर्गत धावाडीह पंचायत भवन सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन लेस्लीगंज पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार झा ,पांकी पुलिस इंस्पेक्टर पूनम टोप्पो , लेस्लीगंज थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता, पांकी थाना प्रभारी उत्तम तिवारी, अंचल अधिकारी मनातू मदन कुमार सुमन, पंचायत के मुखिया रिंकी यादव द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लेस्लीगंज थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता ने बताया कि आज पूरे पलामू जिला के सभी पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में एक साथ जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस पहल का उद्देश्य जनता की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के तहत नागरिकों को उनके नजदीकी शिकायत केंद्र पर जाकर अपनी समस्याओं को दर्ज कराने का अवसर है जहां उनके शिकायत पर त्वरित कार्रवाई होगी।
यदि कोई व्यक्ति जिले से बाहर यहां तक कि विदेश में भी रह रहा हो, वह भी ऑनलाइन के माध्यम से शिकायत कर सकता है। वे अपनी शिकायत व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, ट्विटर व फेसबुक के माध्यम से भी पलामू पुलिस को भेज सकता है। इसके लिए एक विशेष सेल का गठन किया गया है। जिसे अधिकारी द्वारा जांच की जायेगी।साथ ही मामले में हुई कार्रवाई की पूरी जानकारी शिकायतकर्ता को दी जायेगी।कार्रवाई के संबंध में सूचना भी शिकायतकर्ता के पास भेजी जायेगी। कार्यक्रम के दौरान लोगों की लिखित एवं मौखिक शिकायत का निष्पादन प्रखंड कार्यालय, थाना, शाखा के पदाधिकारी से संपर्क स्थापित कर किया जायेगा। वही मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज मनोज कुमार झा ने कहा की पूरे पलामू जिला में एक साथ जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस पहल का उद्देश्य जनता की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के तहत नागरिकों को उनके नजदीकी शिकायत केंद्र पर जाकर अपनी समस्याओं को दर्ज कराने का अवसर है जहां उनके शिकायत पर त्वरित कार्रवाई होगी।वही उन्होंने कहा कि जनता की समस्या का समाधान करना पुलिस की पहली प्राथमिकता है पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए विभाग लगातार प्रयत्नशील है। आम लोगों की शिकायतों का त्वरित निष्पादन के लिए डीजीपी के निर्देश पर आज जन शिकायत समाधान के आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों से प्राप्त लिखित मौखिक शिकायत को सुना जाएगा। समस्या पर जिला के प्रखंड कार्यालय एवं थाना शाखा के पदाधिकारी से संपर्क स्थापित कर आम आम नागरिकों के शिकायतों का समाधान होने पर शिकायतकर्ता को जानकारी दी जाएगी। मौके पर उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप अपने आसपास , मोहल्ले में अन्य जगहों पर जिनकी कोई समस्या शिकायत है उन्हें निर्धारित स्थानों पर जल्द पहुंचाने के लिए जागरूक करें। ताकि समस्याओं का तारीख समाधान किया जा सके। लोग निर्भीक होकर अपनी शिकायत करें निश्चित हर समस्या का समाधान होगा।वही जन समाधान शिविर के मौके पर तरहसी थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह, पिपराटांड थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ,मनातू थाना प्रभारी निर्मल उरांव, एसआई विक्रम शिल, संतोष कुमार गुप्ता स्वाति गुप्ता, एएसआई अजय कुमार, रंजीत कुमार सहित सैकड़ो लोग शिविर में उपस्थित थे।
- VIA
- Admin

-
07 Jun, 2025 155
-
07 Jun, 2025 35
-
06 Jun, 2025 40
-
06 Jun, 2025 73
-
05 Jun, 2025 43
-
02 Jun, 2025 122
-
14 May, 2025 5754
-
24 Jun, 2019 5749
-
26 Jun, 2019 5571
-
25 Nov, 2019 5434
-
22 Jun, 2019 5208
-
25 Jun, 2019 4820
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU
