
झारखंड राज्य के आकलन सफल सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापकों ने अपने हक की आवाज़ बुलंद करते हुए बुधवार को राजभवन, रांची पर एकदिवसीय महाधरना का आयोजन किया। इस धरना कार्यक्रम का आयोजन "झारखंड राज्य आकलन सफल सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ" के नेतृत्व में किया गया, जिसमें राज्य के 24 जिलों से सैकड़ों सहायक अध्यापक शामिल हुए।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत तिवारी ने मिडिया से बातचीत करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) सरकार पर सहायक अध्यापकों के साथ छलावा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार बार-बार वार्ता का खेल खेल रही है, लेकिन वास्तविकता में सहायक अध्यापकों की मांगों को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। प्रदेश महासचिव बबलू सिंह ने इस मौके पर कहा कि आकलन की कठिन परीक्षा पास करने के बावजूद सहायक अध्यापक सरकार द्वारा किए जा रहे भेदभाव का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार आसानी से आकलन और टेट में एकरूपता ला सकती है, लेकिन ऐसा लगता है कि सरकार की इच्छा शक्ति की कमी है।
धरने में उपस्थित सहायक अध्यापकों और अध्यापिकाओं ने सरकार के उदासीन रवैये पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि टेट और आकलन में समानता नहीं लाई जा रही है, जो कि न्याय संगत नहीं है।
संघ की प्रमुख मांगें
1. राज्य के 62,000 सहायक अध्यापकों को वेतनमान सुनिश्चित किया जाए।
2. टेट परीक्षा में सहायक अध्यापकों के कार्यानुभव के आधार पर पासिंग मार्क्स में 20% नंबर की छूट दी जाए और प्रत्येक खंड में पास होने की बाध्यता समाप्त करते हुए ओवरऑल पासिंग मार्क्स 40% रखा जाए।
3. आकलन सफल सहायक अध्यापकों को टेट सफल सहायक अध्यापकों के समकक्ष मानदेय एवं सुविधाओं में समानता लाया जाए।
4. आकलन परिणाम की त्रुटियों को दूर कर आकलन प्रमाण पत्र जारी किया जाए और दूसरी आकलन परीक्षा का जल्द से जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जाए।
5. सेवाशर्त नियमावली 2021 को अनुकंपा के लाभ के साथ योग्यता आधारित लचीला किया जाए और EPF जल्द लागू किया जाए।
संघ ने पहले ही सरकार को अपनी मांगों के निराकरण के लिए 24 अगस्त तक का समय दिया था, लेकिन सरकार ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके परिणामस्वरूप संघ ने आंदोलन की राह पकड़ ली है।
आगे की रणनीति
संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत तिवारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि आज का धरना सिर्फ एक झलक था। 5 सितंबर को आकलन सफल सहायक अध्यापकों का जन सैलाब उमड़ेगा और शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा। यदि इसके बावजूद भी सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है, तो संघ उग्र आंदोलन की योजना बनाएगा।
संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा मंत्री के रांची आवास पर एकदिवसीय भूख हड़ताल की जाएगी, जो कि ऐतिहासिक कार्यक्रम साबित होगा।
- VIA
- Admin

-
07 Jun, 2025 162
-
07 Jun, 2025 47
-
06 Jun, 2025 45
-
06 Jun, 2025 78
-
05 Jun, 2025 46
-
02 Jun, 2025 125
-
14 May, 2025 5756
-
24 Jun, 2019 5750
-
26 Jun, 2019 5572
-
25 Nov, 2019 5435
-
22 Jun, 2019 5209
-
25 Jun, 2019 4821
FEATURED VIDEO

PALAMU

GARHWA

PALAMU

LATEHAR

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

GARHWA
