
हुसैनाबाद: पलामू एस पी रिश्मा रमेशन के निर्देशानुसार पलामू की हुसैनाबाद थाना की दंगवार पुलिस व बिहार की नबीनगर थाना पुलिस के द्वारा अवैध शराब कारोबारी के विरुद्ध संयुक्त छापामारी अभियान चलाया गया। शराब कारोबारी द्वारा दंगवार सोन नदी के बीचोबीच स्थित डीला पर साजिश के तहत ड्रम की जगह जमीन में गड्ढा खोदकर प्लास्टिक में जावा महुआ तैयार किया जा रहा था ताकि किसी को पता नहीं चल सके इन सबके बावजूद पुलिस टीम द्वारा ज़मीन के अंदर छुपाकर रखे जावा महुआ का भंडाफोड़ करते हुए कुल 50 हजार किलोग्राम जावा महुआ, 2 हजार के जी सुखा महुआ, एक हज़ार के जी गुड़,15 भट्ठी को ध्वस्त तथा 100 लीटर निर्मित अवैध महुआ शराब को सोन नदी के बहती जलधारा में डालकर नष्ट किया गया।छापामारी दल को देखकर अवैध शराब निमार्ण एवम बिक्री में संलिप्त कारोबारी फरार हो गये ।इस संबंध में दंगवार ओ पी प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि पलामू एस पी रिष्मा रमेशन के निर्देशानुसार व हुसैनाबाद एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो के आदेशानुसार आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत इस तरह का छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा।आपको बता दें की सोन नदी स्थित डीला पर झारखन्ड व बिहार की सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण ना ही झारखंड पुलीस जाती थी न ही बिहार पुलिस जिसके कारण डीला पर का क्षेत्र शराब कारोबारियों के लिए सेफ जोन माना जाता था । मौके पर नबीनगर थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय, एस आई राजीव कुमार, सहित झारखन्ड एवं बिहार के जवान शामिल रहे।
- VIA
- Admin

-
07 Jun, 2025 167
-
07 Jun, 2025 53
-
06 Jun, 2025 46
-
06 Jun, 2025 79
-
05 Jun, 2025 46
-
02 Jun, 2025 125
-
14 May, 2025 5757
-
24 Jun, 2019 5750
-
26 Jun, 2019 5572
-
25 Nov, 2019 5436
-
22 Jun, 2019 5209
-
25 Jun, 2019 4821
FEATURED VIDEO

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU
