
मेदिनीनगर:– इंडियन रोटी बैंक फेम दीपक तिवारी के पिता अखिलेश तिवारी का आकस्मिक निधन से रेड़मा में शोक की लहर दौड़ गई। अखिलेश तिवारी को सुबह में एकाएक ब्रेन हेमरेज हुआ। जिसके उपरांत पांकी रोड स्थित आशी केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बीती रात उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। जहां उनके दोनों पुत्र सेवादार दीपक तिवारी एवं व्यवसायी रंजीत तिवारी मौजूद थे। अखिलेश तिवारी अपने पीछे पत्नी संग दो पुत्र एवं चार पुत्रियों से भरा पूरा परिवार छोड़ पंचतत्व में विलीन हो गये। इस दौरान बताया गया कि पुत्र के सेवादारी पर पिता को गर्व हुआ करता था। परिवार के साथ साथ समाज का बोझ उठाने वाले पुत्र दीपक तिवारी पर उन्हें नाज था। उनके आंगन में इंडियन रोटी बैंक द्वारा संचालित निशुल्क डिजिटल स्मार्ट क्लास में गरीब बच्चों को पढ़ता हुआ देख हर्षित होते थे। वक्त था परिवारिक सुख लेने का लेकिन भाग्य को कुछ और ही मंजूर था। माघ पुर्णिमा के पावन दिवस पर चलते फिरते अखिलेश तिवारी बैकुंठ धाम को गमन कर गए।
शनिवार को दाह संस्कार पंपूकल घाट पर किया गया, जहां मुखाग्नि छोटे पुत्र रंजीत तिवारी ने दिया। मौके पर शोक संवेदना व्यक्त करने प्रसिद्ध व्यवसायी सोनू नामधारी, भाजपा नेता किशोर पाण्डेय, डीएवी प्राचार्य डॉ जी एन खान, अविनाश देव, विजय तिवारी, शेखर मेहता, जेएमएम जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा, सुनील तिवारी, सन्नू सिद्दीकी, झामुमो युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सन्नी शुक्ला, नगर अध्यक्ष रंजीत जयसवाल, आप नेता राकेश तिवारी, युवा नेता राहुल दुबे, युवा वाहिनी प्रदेश सचिव आशुतोष पाण्डेय लकी, भार्गव सेना जिलाध्यक्ष मधुकर शुक्ला, मुकेश तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह उमेश, केतन आनंद, श्रवण पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, नीरज कुमार , नीलकमल मेहरा, दिवाकर सिंह समेत सैकड़ों गणमान्य सम्मिलित हुए।
- VIA
- Admin

-
07 Jun, 2025 168
-
07 Jun, 2025 54
-
06 Jun, 2025 46
-
06 Jun, 2025 79
-
05 Jun, 2025 46
-
02 Jun, 2025 125
-
14 May, 2025 5758
-
24 Jun, 2019 5750
-
26 Jun, 2019 5574
-
25 Nov, 2019 5436
-
22 Jun, 2019 5209
-
25 Jun, 2019 4821
FEATURED VIDEO

JHARKHAND

JHARKHAND

GARHWA

PALAMU

PALAMU

GARHWA

JHARKHAND

JHARKHAND

JHARKHAND
