
मेदिनीनगर :– आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले जिला से निर्गत सभी आर्म्स लाइसेंस, आर्म्स एवं लाइसेंस धारियों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री शशि रंजन ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के निमित्त यह आदेश जारी की है। इस संबंध में उपायुक्त ने आदेश जारी कर बताया कि जिला से निर्गत सभी आर्म्स लाइसेंस, आर्म्स एवं लाइसेंस धारियों का भौतिक सत्यापन कराकर लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के समय सभी शस्त्रों को जमा कराया जाएगा। जिला में उपलब्ध शस्त्रों का भौतिक सत्यापन 17 फरवरी से 22 फरवरी 2024 तक की जाएगी। उपायुक्त ने संबंधित सभी अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को अपने क्षेत्र अंतर्गत सभी शस्त्रों का भौतिक सत्यापन कर 23 फरवरी 2024 को जॉइंट आर्म्स वेरीफिकेशन रिपोर्ट जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को समर्पित करने का निर्देश दिया है।
- VIA
- Admin

-
07 Jun, 2025 168
-
07 Jun, 2025 55
-
06 Jun, 2025 46
-
06 Jun, 2025 79
-
05 Jun, 2025 46
-
02 Jun, 2025 125
-
14 May, 2025 5758
-
24 Jun, 2019 5750
-
26 Jun, 2019 5574
-
25 Nov, 2019 5436
-
22 Jun, 2019 5210
-
25 Jun, 2019 4821
FEATURED VIDEO

JHARKHAND

GARHWA

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

GARHWA

PALAMU

PALAMU

GARHWA
