
पलामू: नि:शुल्क पौधा वितरण सह रोपन विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्म वनराखी मुवमेंट के प्रणेता कौशल किशोर जायसवाल की ओर से मनातू थाना क्षेत्र के मसुरिया पिकेट परिसर में खाली भूमि पर आम, अमरूद, नींबू, आंवला, जामुन, नीम, शीशम और सागवान के 500 पौधे लगवाए गए. इसकी शुरुआत अभियान एसपी अरुण सिंह ने आम के पौधे लगाकर किया गया. उन्होंने कहा कि पौधा लगाने के साथ ही उसे बचाना उससे ज्यादा जरूरी है. पौधा लगाकर ही पर्यावरण की रक्षा की जा सकती है. पौधा लगाने से लोगों की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी और प्रकृति की रक्षा भी संभव हो सकेगा.
कौशल किशोर ने पर्यावरण धर्म के 8 मूल मंत्र की शपथ दिलाते हुए कहा कि ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर चलने से बचना है तो पर्यावरण धर्म के आठ मूल मंत्र को अपनना होगा. पौधा लगाना और वनों को बचाना होगा क्योंकि विश्व के सामने सबसे बड़ी समस्या पर्यावरण संरक्षण की है और इसका निदान सिर्फ सरकार के भरोसे नहीं हो सकेगा.
भारत में 1,336 प्रजाति के पौधे असुरक्षित और संकट से जूझ रहे हैं. धरती पर 7,291 जीव प्रजातियां, पौधे के 70 फीसदी पानी में रहने वाले जीवों को 37 फीसदी प्रजातियां और 1,147 मछलियों की प्रजातियों पर विलुप्ति का खतरा मंडरा रहा है. मनातू थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह कहा कि वृक्षारोपण और उनका संरक्षण करना चाहिए ताकि प्राकृतिक आपदाओं से बचाव किया जा सके. पुलिस सुरक्षा के प्रति के तो है ही , बल्कि समाज कल्याण का भी कार्य करते रहना चाहिए. वृक्षारोपण कार्य से ही पर्यावरण और जीवन संरक्षण होता है। सरकार का हरियाली लगाओ अभियान बहुत ही सराहनीय है.
- VIA
- Admin

-
06 Jun, 2025 24
-
06 Jun, 2025 50
-
05 Jun, 2025 30
-
02 Jun, 2025 112
-
01 Jun, 2025 303
-
01 Jun, 2025 110
-
14 May, 2025 5744
-
24 Jun, 2019 5741
-
26 Jun, 2019 5565
-
25 Nov, 2019 5427
-
22 Jun, 2019 5201
-
25 Jun, 2019 4812
FEATURED VIDEO

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU
