
25 Apr, 2021
381
एक्टिविस्ट उमेश नज़ीर की कमी हमेशा खलेगी: इप्टा
मेदिनीनगर:- एक एक्टिविस्ट और इप्टा के समर्पित सांस्कृतिक कार्यकर्ता उमेश नज़ीर की कमी सदैव खलती रहेगी। रविवार को रांची रिम्स में कोविड संक्रमण की वजह से इलाजरत उमेश नजीर का निधन हो गया। मेदिनीनगर के बेलवाटिका निवासी स्व उमेश 49 वर्ष के थे। वे इप्टा के रंगकर्मी प्रेम प्रकाश के छोटे भाई थे। उमेश नज़ीर इंडियन पीपुल्स थियेटर एसोसिएशन इप्टा के संघर्षशील और जुझारू कार्यकर्ता थे। उन्होंने अपने जीवन का लंबा और कीमती समय इप्टा और सांस्कृतिक आंदोलन को दिया है। वे इप्टा झारखंड राज्य परिषद के साथ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य परिषद सदस्य भी थे। रांची में रहकर खान, खनिज अधिकार के सम्पादक के तौर पर काम किया। इसके अलावा अपनी लेखनी के माध्यम से आदिवासी, दलित, वंचित, किसानों व मजदूरों को उनके हक अधिकार के लिए प्रेरित करने का काम इन्होंने निरंतर किया। एक संघर्षशील, समाजसेवक और क्रांतिकारी संस्कृतिकर्मी के निधन पर कला, साहित्य व राजनीति जगत के लोगों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। इप्टाकर्मी समेत कई सामाजिक व राजनीतिक लोगों ने उमेश के निधन पर श्रद्धांजलि दी है। जिनमे इप्टा के राज्य महासचिव उपेंद्र मिश्रा, शैलेन्द्र कुमार, एटक के राजीव कुमार, गौतम कुमार, ज्ञान विज्ञान समिति के शिवशंकर प्रसाद, प्रगतिशील लेखक संघ के पंकज श्रीवास्तव, मासूम आर्ट ग्रुप के सैकत चटर्जी, विनोद कुमार, भाकपा के सूर्यपत सिंह, रुचिर तिवारी, किसान सभा के केडी सिंह, वरिष्ठ पत्रकार गोकुल बसंत, नंदलाल सिंह के अलावा आलोक वर्मा, शब्बीर अहमद, नुदरत नवाज, सुरेश सिंह, राजीव रंजन, शिशुपाल सिंह, विनय कुमार, गगन सिंह, शर्मिला सुमि, मुनमुन चक्रवर्ती, कलाकार राम- श्याम, शशि पाण्डेय, संजू ठाकुर, मिथिलेश कुमार, संजय सिंह उमेश, अजीत, समरेश, रविशंकर समेत अन्य लोग शामिल हैं।
- VIA
- Praphul Giri
-
02 Feb, 2023 6
-
02 Feb, 2023 40
-
31 Jan, 2023 10
-
28 Jan, 2023 274
-
18 Jan, 2023 38
-
18 Jan, 2023 77
-
25 Nov, 2019 3477
-
26 Jun, 2019 3339
-
24 Jun, 2019 3069
-
22 Jun, 2019 2576
-
23 Jun, 2019 2489
-
25 Jun, 2019 2474
FEATURED VIDEO

PALAMU
13 Mar, 2020
227

PALAMU
05 Oct, 2019
213

JHARKHAND
12 Nov, 2019
245

JHARKHAND
05 Apr, 2020
192

GARHWA
12 Nov, 2019
219

PALAMU
20 Apr, 2020
214

GARHWA
04 Jan, 2020
403

PALAMU
21 Aug, 2019
282

PALAMU
26 Apr, 2020
206

PALAMU
29 Oct, 2019
246
LEAVE A COMMENT