12 Feb, 2024
आकलन सफल सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ पलामू के जिला अध्यक्ष बनाये गये राजीव रंजन शुक्ला
admin Admin

आकलन सफल सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ की आवश्यक बैठक मेदिनीनगर में आहूत की गई | इसकी अध्यक्षता ऋषिकांत तिवारी एवं संचालन राकेश कुमार पांडे ने की |इस बैठक में पलामू जिला कमेटी नवनिर्माण सह विस्तार किया गया| जिसमें सर्वसमिति से पलामू जिला  अध्यक्ष राजीव रंजन शुक्ला, उपाध्यक्ष 1.  सूरत राम जी, 2. प्रेमचंद गुप्ता, जिला महासचिव-  सुरेंद्र कुमार सिंह, जिला सचिव- प्रमोद पाठक, कोषाध्यक्ष-आशीष रंजन उपाध्याय,उप कोषाध्यक्ष - राकेश कुमार पांडे, मीडिया प्रभारी- मोहम्मद इमाम अजहर, सोशल मीडिया प्रभारी-  कपिल देव प्रसाद गुप्ता, संरक्षक - बृजकिशोर तिवारी, उपेंद्र पाठक,सतीश मिश्रा,राजेश मिश्रा,मनोज राम, श्रीमती अंजू कुमारी, विमला कुमारी, गिरवर प्रजापति  जी को सर्वसम्मिति से चयन किया गया |उक्त बातों की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री ऋषिकांत तिवारी जी ने दी | उन्होंने कहा जिला कमेटी निर्माण से आकलन सफल सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ मे मजबूती आएगी | साथ ही सभी नव चयनित सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी |
 मौके पर राजेश कुमार मिश्रा,मधुसूदन प्रसाद,हरेंद्र कुमार सिंह, जगनारायण सिंह, विभावना यादव, हरेंद्र यादव, मनोज राम, अशोक कुमार पांडे, आदि पलामू के 21  प्रखंड से सैकड़ो की संख्या में सहायक अध्यापक एवं अध्यापिका उपस्थित हुए |



  • VIA
  • Admin




ads

FOLLOW US