लातेहार : एक के बाद एक लगातार हो रही नक्सली घटना ने लातेहार पुलिस की नींद उड़ा दी है लातेहार ज़िले में नक्सली इतने बे-लगाम हो गये लगातार किसी न किसी घटना को अंजाम दे रहे है. बीते गुरुवार को चँदवा के कोल साइडिंग में जेजेएमपी के द्वारा की गयी गोलीबारी का मामला अभी ठंडा भी नही हुआ था की जिले के बारेसाढ़ थाना से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर माओवादियों ने हथियार के दम पर घण्टो जमकर तांडव मचाया औऱ दो ट्रेक्टर, एक 407 वाहन समेत एक मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया. आगजनी की यह पूरी घटना लगभग रात 8 से 9 बजे के आसपास की है. नक्सली लगभग 2 घण्टे रुक कर आगजनी के साथ बारेसाढ़ निवासी अशोक साव के साथ जमकर मारपीट की. वही घर के कुछ दूसरे सदस्यों की भी पिटाई की. नक्सलियो के द्वारा दीवारों पर पोस्टर बाजी भी गयी थी. जिसे स्थानिय पुलिस घटना स्थल पहुचकर पर्चे को उखाड़ ली है. अशोक साव के पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए माओवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया गया है. इस घटना के बाद फिलहाल लातेहार पुलिस नक्सलियो की टोह में जंगलो का खाख झान रही है,
- VIA
- Admin
-
15 May, 2024 55
-
11 May, 2024 122
-
11 May, 2024 334
-
10 May, 2024 186
-
03 May, 2024 300
-
02 May, 2024 601
-
25 Nov, 2019 4272
-
26 Jun, 2019 4229
-
24 Jun, 2019 4052
-
22 Jun, 2019 3649
-
25 Jun, 2019 3444
-
23 Jun, 2019 3332