मेदिनीनगर : पलामू ठिठुर रहा है, जहां कनकनी बढ़ी है वहीं बढ़ी शीतलहरी से सुबह सड़कें सुन्नी पड़ी हैं. हर चौक चौराहे भ्रमण करना तो मुश्किल है कड़कड़ाती इस ठंड में, मगर जलता अलाव कहीं राहत देता प्रशासन का दिख नहीं रहा है.पलामू जिला मुख्यालय में हर ओर उठता धुआं बताने के लिए काफी है कि लोग जहाँ जमा हो रहे हैं, अगल बगल से लकड़ियां, कागज, कुट जो भी मिल रहा है उसे जलावन बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं. कांपते हाथों को शीतलहरी से कनकना चुके कानों को थोड़ी राहत देने के लिए लोग, किसी तरह अलाव का इंतजाम जो कर पा रहे हैं. वो जुगत कर रहे हैं, मगर उम्मीद का बांध अब भी कायम है ये कहकर कि आधा दिसंबर हालत यही होने वाला है, वहीं हमारी नजर पड़ी छःमुहान स्थित निगम कार्यालय पर, कर्मचारी लकड़ी फाड़ने में जुटे हैं. अब ठंड ने अपना असर दिखाया तो जागना तो पड़ेगा, मगर व्यवस्था सुदृढ़ हो जाऐगी इसकी आश बाकी है. देखना है चौक-चौराहों पर अलाव का इंतजाम करने का दंभ भरने वाले व्यवस्थापक कब तलक पूरी तरह अलाव की राहत पहुंचाने में कामयाब होते हैं.
- VIA
- Admin
-
15 May, 2024 66
-
11 May, 2024 128
-
11 May, 2024 351
-
10 May, 2024 193
-
03 May, 2024 310
-
02 May, 2024 609
-
25 Nov, 2019 4280
-
26 Jun, 2019 4239
-
24 Jun, 2019 4067
-
22 Jun, 2019 3657
-
25 Jun, 2019 3550
-
23 Jun, 2019 3346