विशुनपुरा (गढ़वा) : गढ़वा जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के पीपरिकला निवासी बीरेंद्र भुईया के कुएं से पीपरिकला कला निवासी तेतर सिंह खरवार (45) एवं गुंजा देवी पति बीरेंद्र भुईया का शव बरामद किया गया है। यह घटना रविवार की देर रात की बताई जा रही है। ग्रामीणों द्वारा गुंजा देवी का शव सोमवार की रात ही निकाल लिया गया था, जबकि तेतर सिंह का शव मंगलवार की सुबह बरामद किया गया।
घटना के बाद मृतका गुंजा के पति बीरेंद्र सिंह एवं उसकी माँ बसमतिया देवी अपने चार पोतों के साथ फरार है। मृतक तेतर सिंह खरवार की पत्नी संगीता देवी ने बताया कि रविवार की रात्रि में बीरेंद्र सिंह की माँ बसमतिया देवी मेरे पति को यह कहकर घर बुलाने आई थी कि मेरे घर झगड़ा हो रहा है। इसके बाद मुझे पता चला कि कुछ लोग कुएं में गिर गए हैं। इसके बाद पति की बहुत खोजबीन की।
आज सुबह पति का शव बरामद हुआ। संगीता देवी ने अपने पति की हत्या करने का आरोप बीरेंद्र सिंह एवं उसकी माँ बसमतिया पर लगाया है। इस घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने दोनों शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि दोनों की हत्या की गई है या फिर दोनों ने आत्महत्या की है।
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। साथ ही विरेंद्र और उसकी मां की गिरफ्तारी के लिए उनके छिपने के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इनकी गिरफ्तारी के बाद इस घटना का खुलासा हो सकेगा।
- VIA
- Admin
-
15 May, 2024 55
-
11 May, 2024 122
-
11 May, 2024 336
-
10 May, 2024 186
-
03 May, 2024 301
-
02 May, 2024 603
-
25 Nov, 2019 4272
-
26 Jun, 2019 4229
-
24 Jun, 2019 4052
-
22 Jun, 2019 3649
-
25 Jun, 2019 3444
-
23 Jun, 2019 3332