रिपोर्ट :– शशी शंकर तिवारी
बिश्रामपुर:– निर्वाचन आयोग के आदेश पर जिले में तीन वर्ष से अधिक समय तक रहने वाले पदाधिकारियों की तबादला किये जाने के बाद रेहला में नए थानेदार संतोष कुमार दास ने योगदान देकर कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने पदभार ग्रहण के बाद प्रेस से मुखातिब होते हुए बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में शांति बहाल कर अपराधमुक्त वातावरण बनाना। इसके लिए उन्होंने समाज के सभी वर्ग के लोगों से सहयोग की अपील की है ताकि लोग भयमुक्त माहौल में अपने कार्यों को निष्पादित कर सके। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में अमन चैन व शांति भंग करने एवं विधि व्यवस्था में व्यवधान पैदा करने वालों को कभी बख्सा नहीं जाएगा। वहीं जरूरत मंदों की सेवा के लिए वे 24 घंटे उपलब्ध हैं। थानाप्रभारी श्री दास ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- VIA
- Admin
-
15 May, 2024 55
-
11 May, 2024 122
-
11 May, 2024 334
-
10 May, 2024 186
-
03 May, 2024 301
-
02 May, 2024 601
-
25 Nov, 2019 4272
-
26 Jun, 2019 4229
-
24 Jun, 2019 4052
-
22 Jun, 2019 3649
-
25 Jun, 2019 3444
-
23 Jun, 2019 3332