पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में एक बार फिर एक महिला को टारगेट करके गोली चलाई गई है। गोली महिला के गर्दन में लगी है। निजी अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है। घटना शुक्रवार सुबह की है । मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के नावाहता में मीनाक्षी देवी नामक महिला सुबह बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार कर रही थी। इसी बीच दो अपराधी घर में घुसकर महिला को टारगेट करके गोली चला देते हैं । गोली मीनाक्षी देवी के गर्दन में लगती है। गोली मारकर दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक गोली मारने आए दो युवकों में एक युवक महिला के घर में किराएदार के रूप में पहले रहता था। बताया जा रहा है कि पूर्व में किराएदार रह चुके युवक ने अपने साले के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी गौरव गोस्वामी, एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद और थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गए हैं । अपराधियों को पकड़ने की कोशिश जहां शुरू कर दी गई है , वहीं दूसरी तरफ इस गोलीबारी की घटना के पीछे के कारण की भी जांच शुरू कर दी गई है।
- VIA
- Admin
-
15 May, 2024 54
-
11 May, 2024 121
-
11 May, 2024 333
-
10 May, 2024 185
-
03 May, 2024 297
-
02 May, 2024 598
-
25 Nov, 2019 4270
-
26 Jun, 2019 4227
-
24 Jun, 2019 4051
-
22 Jun, 2019 3648
-
25 Jun, 2019 3443
-
23 Jun, 2019 3331